Monday, February 10, 2025
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगी देश...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगी देश की 31 विभूतियां

तहलका जज्बा / लोकेश गुप्ता
फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान की बैठक सेक्टर-10 कार्यालय में चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए करते हुए संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की 31 महिला विभूतियां लाडली भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सैकड़ों आवेदन देश के कौने कौने से अपने अपने क्षेत्र में महान कार्य करके देश व परिवार का नाम रोशन करने वाली महान महिला विभूतियां के आ रहे हैं। जिनमें से 31 महान महिला विभूतियां को इस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। हरीश आज़ाद ने कहा कि यह अवार्ड हम पिछले 18 वर्षों से दे रहे हैं। इस अवार्ड का उद्देश्य समाज में अच्छे कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना व समाज को यह संदेश देना की वंश सिर्फ बेटों से ही नही चलता महान कार्य करने वाली बेटियाँ भी वंश चलाती हैं।

चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि भारतीय महिला गौरव अवार्ड जमीनी स्तर पर समाज हित के कार्य करने वाली महान महिला विभूतियां को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड देश में महान कार्य करने वाली महिलाओं के लिये एक मील का पत्थर बन चुका है जिसका महिला विभूतियां साल भर इंतज़ार करती हैं। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड द्रोणाचार्य अर्वाड व पद्मश्री अवार्ड ले चुकी अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी कोच सुनील डबास व पद्म भूषण अवार्ड ले चुकि संगीता एस बहल भी ले चुकी हैं। जिससे इस अवार्ड की ऊंचाई का एहसास होता है। इस मौके पर चेयरमैन वासेदव अरोड़ा, संस्थापक हरीश चन्द्र आज़ाद, अरविन्द बावा, जगदीश वर्मा, रमेश मक्कड़, जुगल किशोर, बबली नेगी, संतोष नायक, चन्द्रमोहन, विनोद सहगल, किशन भाटिया, सुभाष बरमी व संदीप आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »