तहलका जज्बा / संवाददाता
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए आदेश व डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर के निर्देश की अनुपालन मे रोड सेफ्टी टीम व सामुदायिक पुलिसिंग ने इंपीरियल ऑटो लिमिटेड में कंपनी के प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारी रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुरेंद्र कौशिक के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 300 श्रमिकों को जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा: सड़क सुरक्षा टीम से सुबे सिहं और ट्रैफिक ताऊ ने यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता और हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करने और फरीदाबाद को एक्सीडेंट फ्री बनाने के सहयोग के लिए शपथ के साथ संकल्प दिलाया। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और घायल व्यक्तियों की मदद के लिए प्रेरित किया गया। घायल को तुरंत गोल्डन हॉवर में अस्पताल पहुंचने वाले को पांच हजार तक के इनाम के बारे मे बताया है।किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए डायल 112 और इंडिया 112 ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा: कम्युनिटी पुलिसिंग इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनीता ने ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम के उपयोग और उसके महत्व के बारे में बताया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सुविधाओं (दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा रात के समय घर पर सुरक्षित छोड़ना और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस के प्रयासों को साझा किया गया।
नैतिक जिम्मेदारियां: श्रमिकों को उनकी नैतिक जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। फिटनेस कोच लोकेश राजपूत ने नशे के कारण छोटे-बड़े अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने और समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर अपराध: सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र ने साइबर अपराध के प्रकार और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर क्राइम पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की प्रक्रिया समझाई गई। श्रमिकों को अपने मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर बल दिया गया।
नशे के दुष्परिणाम: श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 की जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना था। कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मनोज बतरा वाइस प्रेसिडेंट- एचआर एवं एडमिन, हेमेंद्र चौधरी प्लांट हेड, हिमांशु महेश्वरी एचआर हेड,नेहा सिन्हा और सुरक्षा अधिकारी रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुरेंद्र कौशिक व सभी प्रतिभागियों ने पुलिस की इन पहलों का समर्थन करते हुए सहयोग करने का वादा किया