Friday, July 18, 2025
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादजल संरक्षण के लिए जिला के 55 गांवों के 115 सोखता पिट...

जल संरक्षण के लिए जिला के 55 गांवों के 115 सोखता पिट का उद्घाटन 22 मार्च को: डीसी

हिन्दुस्तान तहलका  / संवाददाता
फरीदाबाद। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 22 मार्च को पंचकूला से जल संरक्षण की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें जिला फरीदाबाद में बने 115 सोख्ता पिट शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने बताया कि जल संरक्षण व संचय को लेकर सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार की परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इन परियोजनाओं में जल शक्ति अभियान और अटल भूजल योजना मुख्य रूप से शामिल हैं। इनमें विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण के प्राकृतिक संसाधनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसी प्रकार से बारिश के पानी का संचय करने के लिए भी नए संसाधन बनाए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर मान ने बताया कि फरीदाबाद में 08, बल्लभगढ़ में 17 और तिगांव में 30 विभिन्न स्थानों पर लगभग 115 सोखता पिट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जल संरक्षण में ही गांवों में सोख्ता पिट का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये सोखता पिट जल संरक्षण में बहुत ही कारगर साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »