Sunday, February 9, 2025
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादजेसी बोस यूनिवर्सिटी के मीडिया विद्यार्थियों ने सेवा भारती केंद्र का किया...

जेसी बोस यूनिवर्सिटी के मीडिया विद्यार्थियों ने सेवा भारती केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण

तहलका जज्बा / दीपा राणा
फरीदाबाद। जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के विद्यार्थियों ने फरीदाबाद में सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों का शैक्षणिक भ्रमण किया। उनके समाज हित के सेवा प्रकल्प की तमाम गतिविधियों का अवलोकन किया। केंद्र में सेवा कार्यों की गहनता से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर उन पर आधारित रील एवं वृत्तचित्र बनाने के उद्देश्य से कैमरा से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की ताकि उन्हें संपादित कर उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भेज सकें।

विभाग अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने बताया कि विश्व संवाद केंद्र हरियाणा द्वारा वृतचित्र एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भागीदारी के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर थी जिसे बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दिया गया है। प्रतियोगिता का विषय सेवा भारती के सेवा प्रकल्प एवं सामाजिक योगदान पर आधारित है जिसमें हरियाणा के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के मीडिया विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

इस निमित्त संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के विद्यार्थियों का विभिन्न सेवा केन्द्र का भ्रमण करवाया गया। इस दल की अगुवाई विभाग के सहायक प्राचार्य डॉ.राहुल आर्य एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी द्वारा की गई। जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० सुशील कुमार तोमर के दिशा निर्देशन में इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इन सभी सेवा केंद्र के शैक्षणिक भ्रमण में मीडिया विभाग के पत्रकारिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के हेमंत शर्मा, कनिष्का मिश्रा, साहिल कौशिक उर्फ़ स्काई, धीरेन सिंह, विस्तृत गुप्ता विद्यार्थी शामिल थे। सेवा भारती द्वारा एसी नगर, संत नगर, त्रिखा कॉलोनी और सरस्वती शिशु सदन स्कूल बल्लभगढ़ के परिसर में संचालित सेवा केंद्रों में चलने वाले सेवा कार्यों की जानकारी केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा दी गई। जिसमें सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, रूप निखार प्रशिक्षण, बाल संस्कार, मेहंदी रचाओ प्रशिक्षण एवं छात्रावास शामिल रहे। सेवा भारती हरियाणा के प्रांत सह सचिव संजय त्यागी ने बताया कि सेवा भारती का मुख्य उदेश्य अंतोदय भाव को ध्यान में रखते हुए वंचित समाज के कल्याण हेतु उन्हें शिक्षा, संस्कार से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाकर सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। ऐसे समर्थ, सशक्त, सबल, सफल,सम्पन्न और सेवाभावी समाज से परिपूर्ण होकर अपना राष्ट्र परम वैभवशाली बने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »