Monday, March 24, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणादिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा के 75 युवा...

दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा के 75 युवा करेंगे भागीदारी

-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिभागियों के समूह को चंडीगढ़ से किया रवाना

नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक
तहलका जज्बा / चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आगामी 10 जनवरी से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के 75 युवा प्रतिभागियों के समूह को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व होना हमारे लिए गर्व और गौरव का क्षण है। इसमें भागीदारी करने वाले सभी युवा पूरी मेहनत और लग्न के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करें और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा देशभर में प्रथम स्थान हासिल करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का युवा जहां जाता है, झंडे गाड़ता है। हरियाणा का युवा जिस भी मैदान पर खड़ा होता है, उसकी एक अलग पहचान होती है। आज देश-दुनिया में हरियाणा की पहचान धाकड़ के रूप में है और यहां के युवा धाकड़ हैं। इसलिए युवा अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो, तब तक रुकना नहीं है, आगे बढ़ते रहना है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में युवाओं के समक्ष एक बड़ी चुनौती है और इस चुनौती से पार पाते हुए जीत हासिल करें।

हरियाणा के युवाओं में अपनी प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में बनाई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में अपनी धाक जमा रखी है। युवाओं ने खेलों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सेनाओं और कलाओं में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। खेल क्षेत्र की बात हो तो आज हरियाणा खेल का हब बन चुका है और सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में खेलों में मेडल हासिल करने में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और देश के अंदर हरियाणा राज्य अग्रणी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »