भाजपा सदस्यता अभियान की विशेष बैठक का आयोजन
तहलका जज्बा / दीपा राणा
फरीदाबाद। भाजपा सदस्यता अभियान की विशेष बैठक का आयोजन सेक्टर-21 सी के सामुदायिक भवन में किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन विधायक धनेश अदलखा द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़खल विधायक धनेश अदलखा, निर्वतमान महापौर सुमन बाला, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान का कार्यभार देख रहे संदीप जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के सह संयोजक गोपाल शर्मा, हुकम सिंह भाटी, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, अनीता शर्मा, निर्वतमान पार्षद सरदार जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, हरेन्द्र भड़ाना, कमल शर्मा, सुनील ग्रोवर, अलका भाटिया, संदीप कौर, शालिनी मंगला, राधेश्याम भाटिया, मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवल से की गई। इसके पश्चात आए हुए मेहमानों का पुष्प गुच्छ भेंट कर और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
चौ.कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। हमने सदस्यता अभियान के बचे हुए दिनों में जिले को सर्वप्रथम लाना है और जिले में कौन सी विधानसभा अव्वल आए उसमें भी मुकाबला है। उन्होंने कहा कि जिस बडखल सीट को सबसे ज्यादा कठिन मानते थे वह भी मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ता और जागरूक मतदाताओं की बदौलत भाजपा की झोली में आई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को टारगेट दिया कि जिस सांसद के फालोवर एक लाख से कम होगें उसको लोकसभा के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा। सबने अपने फेसबुक फालोवर पर काम किया और बनाए। आपको मालूम होना चाहिए कि मेरे फेसबुक फॉलोअर्स आज लगभग 14 लाख है। भारतीय जनता पार्टी यदि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो वो सिर्फ आपके काम की वजह से बनी है। इसलिए जो भी नगर निगम का पार्षद चुनाव लड़ना चाहता है उसके लिए हमारे संगठन ने 2000 सदस्य बनाने की कंडीशन तय कर रखी है। टिकट के बारे में भी उसी पर विचार किया जाएगा जो दो हजार सदस्य बनाएगा। क्योंकि जो दो हजार सदस्य नहीं बना सकता वह 40 हजार पर कैसे चुनाव लड़ेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि भाजपा हर 6 वर्ष के बाद सदस्यता अभियान चलाती है। सभी सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाते हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव गली में जाकर भाजपा से जोड़ेंगे। उन्होंने अपील की कि सभी बूथ अध्यक्ष इस अभियान को गति दें और लक्ष्य से अधिक सदस्यता करवाएं ताकि बार-बार भाजपा सरकार का नारा साकार होता रहे।
विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि भाजपा की नीतियों, विचारों को जनता पसंद कर रही है। तभी तो इस सदस्यता अभियान में लोग बढ़ चढक़र भाग ले रहे हैं। कार्यकताओं को नमन करता हुं और विश्वास दिलाता हुं कि 5 दिसंबर तक फरीदाबाद जिले के साथ-साथ बडखल भी नंबर वन पर होगा। क्योंकि जहां महिला शक्ति और युवा मिलकर काम करते हो तो वह मुकाम पाकर छोड़ते है। मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं जिसका नतीजा सदस्यता अभियान के आखिरी दिन आएगा। जब पूरे हरियाणा में जिला फरीदाबाद शिखर पर होगा।