तहलका जज्बा / शिवांगी चौधरी
मथुरा। राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर के कांग्रेस ने राष्ट्रपति से उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जुलूस निकला और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह के नेतृत्व राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनके द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए बयान की तीखी निंदा की गई। साथ ही अमित शाह को राज्यसभा से बर्खास्त करने के लिए मोदी सरकार से मांग की।
भगवान सिंह ने कहा कि जिस संविधान की शपथ लेकर अमित शाह गृह मंत्री बने हैं। उनके द्वारा संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जाना,देश का अपमान है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार उपाध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति राज्यसभा में की गई टिप्पणी देश का अपमान है। उन्हें राज्यसभा से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट निलेश जादौन ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे बड़े राजनेताओं को मर्यादित बयान देना चाहिए। प्रवीण भास्कर ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का बयान भाजपा की मानसिकता का प्रतीक है। प्रवीण ठाकुर ने कहा कि यदि गृहमंत्री के द्वारा अपना बयान वापस नहीं लिया गया, तो कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के साथ विनोद चतुर्वेदी, हरीश पचौरी, चंद्रमोहन जायसवाल, राम भरोसे चौधरी, गिर्राज सिंह छोकर, अश्विनी शुक्ला, विनोद आर्य, दुर्गेश बघेल, डीके राहुल, सलीम अब्बासी, इन्द्रजीत गौतम, नसरुद्दीन अब्बासी, मुस्लिम कुरैशी, रोशन लाल, अखलाक चौधरी, सलमान चौधरी, हर्षद चौरसिया, विजय सिंह लोधी, दीपक कुमार शर्मा, मुन्ना चौधरी, दानिश अली, इमरान कुरेशी, संदीप गौतम, सिद्धार्थ यादव, धर्मवीर निषाद, कृष्ण गोपाल जाटव, अजय सिंह निषाद, श्यामसुंदर गोस्वामी आदि मौजूद थे।