Tuesday, January 14, 2025
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशविराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही प्रेमानंद महाराज से...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे

-अनुष्का ने प्रेम भक्ति के लिए आशीर्वाद मांगा
-भगवान के नाम पर विश्वास रखने की सलाह दी
-भगवान के भरोसे रहकर आनंद से जीवन जिएं

तहलका जज्बा / शिवांगी चौधरी
वृंदावन। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वाइफ और बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया से लौटते ही बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन के रमण रेती स्थित श्रीराधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। कोहली इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। इस मौके पर दोनों ने संत का आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा की। अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से भक्ति का आशीर्वाद मांगा। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। प्रैक्टिस की पुष्टि हो गई तो जीत पक्की है। विराट के लिए क्रिकेट की साधना है। बस बीच-बीच में भगवान का नाम लेते रहें।

बेहद गोपनीय तरीके रखा कार्यक्रम
मथुरा के वृंदावन आए क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपना कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा। वह शुक्रवार की तड़के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज पहुंचे। यहां उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। इस दौरान उनके साथ दोनों बच्चे भी थे।

विराट-अनुष्का को दिए प्रेमानंद महाराज ने जवाब
अनुष्का शर्मा ने महाराज जी से कहा कि हम पिछली बार आए थे तो मन में कुछ सवाल थे। मुझे लगा कि पूछूंगी, लेकिन यहां बैठे लोगों ने वह सवाल पूछ लिए। घर पर मैं आपसे मनही मन बात कर रही थी। अगले दिन मैं कांति वार्तालाप खोलती थी और कोई ना कोई वो सवाल आपसे पूछ रहा होता था। इस पर महाराज जी ने कहा कि यह सब श्रीजी व्यवस्था करती हैं।

अनुष्का ने महाराज जी से मांगी प्रेम भक्ति
अनुष्का शर्मा ने कहा कि मुझे बस आप प्रेम भक्ति दे दो। महाराज जी ने कहा कि यह बहुत ही ऊंची बात है। ये लोग बहुत बहादुर हैं। संसार का यश व सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुड़ पाना बहुत कठिन होता है। प्रभु का नाम जप करें। यह जितना अधिक कर पाएं उतना अच्छा है। उठते बैठते नाम जप का अभ्यास करें। नाम जप करने से हम आगे बढ़ जाएंगे। लौकिक और पारलौकिक दोनों उन्नति हो जाएंगी। कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतर पारा।। अगर नाम को हम पकड़ ले, तो सब बात बन जाएगी।

आप दोनों खूब आनंद से रहो…
महाराज जी ने आगे कहा कि बस हम तो यही कहेंगे भगवान के आश्रित रहो और नाम जप करो। भगवान का आश्रय सबसे बड़ा बल है। भगवान के भरोसे रहो नाम जप करो। खूब प्रेम से रहो। खूब आनंद से रहो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »