Tuesday, January 14, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाशिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर...

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर जताया शोक

तहलका जज्बा / अनीश कौशिक
समालखा। हरियाणा सरकार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन को दुखदाई खबर बताया और कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला बहुत अच्छे प्रशासक थे और वह कई बार मुख्यमंत्री भी रहे। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की स्मरण शक्ति बहुत अच्छी थी। चौटाला जी जिससे एक बार मिल लेते थे, उसको दोबारा नाम लेकर बुलाया करते थे। उन्होंने कहा कि चौटाला जी की राजनीति में बहुत अच्छी भूमिका रही है।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज शुक्रवार को गुरुग्राम में 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं उनके निधन पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दुख जताते हुए कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इण्डियन नेशनल लोकदल के संरक्षक ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर अति-दुखद। उनके परिवार के लोगों व अन्य सभी समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके शोक संतप्त समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »