– बाल विवाह बच्चों का भविष्य छीन लेता है
तहलका जज्बा / राकेश वर्मा
नूंह। तावडू की किन्नर समाज की एक प्रेरणादायक प्रधान लक्ष्मी उर्फ गरिमा पांचाली ने बाल विवाह के खिलाफ भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों का भविष्य छीन लेता है, उनका बचपन छीन लेता है। हमारे समाज में इस कुरीति को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। अगर किसी भी गरीब लड़की जिसकी उम्र 18 साल है और वो शादी करने में असमर्थ है। उसका शादी का सारा खर्चा हम करेंगे लेकिन लड़की और लड़का बालिग होना चाहिए। लक्ष्मी ने कहा कि जागरूकता ही इस समस्या का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने शक्ति वाहिनी संस्था के कार्यकर्ताओं और अपने समाज के लोगों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान में शामिल हुई, जिसमें उन्होंने सैकड़ों लोगों को बाल विवाह के बारे में जानकारी दी और कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत करके दिखाना है। इस बाल विवाह को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब को एक होकर आवाज उठानी हैं। तभी जाकर ये बाल विवाह मुक्त भारत होगा।
इस मौके पर डालसा से सोनू वर्मा पी एल वी ने कहा कि बाल विवाह करना एक कानूनी अपराध है। इस अपराध को हम अपने विवाह से जड़ खत्म करना है।
बाल विवाह को खत्म करने के लिए गांव-गांव जाकर डालसा और एम डीडी ऑफ इंडिया (शक्ति वाहिनी) की टीम लोगों को जानकारी दी जा रही है।