Wednesday, February 5, 2025
No menu items!
spot_img
Homeदिल्ली NCRफरीदाबादकोहरे की चादर में लिपटी रही औद्योगिक नगरी, विजिबिलिटी ने थामी वाहनों...

कोहरे की चादर में लिपटी रही औद्योगिक नगरी, विजिबिलिटी ने थामी वाहनों की रफ्तार

  • सड़कों पर जलती हैड लाइट वाले वाहन रेंगते नजर आए

तहलका जज्बा / पंकज सविता
फरीदाबाद। जिले में कोहरे भरी ठंड का कहर जारी है। वीरवार को शीत ऋतु का पहला कोहरा देखने को मिला। सुबह से ही घने कोहरे की चादर ने आसमान को ढंके रखा, जिसका सीधा असर तापमान पर भी पड़ा। लोग सोकर उठे तो आसमान पर कोहरे की घनी चादर ओढ़े हुए नजर आया। हवाओं के झोंके लोगों को कंप कंपाते रहे। सुबह के वक्त इतना घना कोहरा था कि सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर जलती हैड लाइट वाले वाहन रेंगते नजर आए। आज सुबह की मॉर्निंग वॉक भी किसी बड़ी जोखिम भरी डगर रही।

ट्रैफिक पर पड़ा असर
वीरवार को सुबह से ही आसमान में कोहरे की सफेद चादर छाई रही। अचानक मौसम में हुए बदलाव से तापमान भी कम हो गया। ऐसे में सड़कों और हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने लगी तो इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा। करीब 100 मीटर दूर के वाहन भी स्पष्ट नहीं दिखे। जाहिर है, कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाईपास पर ज्यादा घना कोहरा रहा। दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों, बसों एवं अन्य वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरे ने अपने काम-धंधों की खातिर घर से निकले लोगों के वाहनों की रफ्तार को भी धीमा किया। कोहरे की वजह से 0-50 मीटर से भी कम थी। वाहन चालकों ने हेड लाइट जला कर व इंडीकेटर को नियमित रूप से चालू रख अपना सफर तय किया। लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ।

स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी रही कम
स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। साथ ही बाहर निकले लोगों में आंखों में जलन और सांस लेने की समस्या की भी शिकायत रही। हालांकि आज सुबह मौसम में हुए बदलाव से लोग स्वेटर और जैकेट पहनने पर मजबूर हो गए। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में और भी ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। इसलिए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

क्या कहना है मौसम विभाग का
मौसम विभाग से अनुसार फरीदाबाद में वीरवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा है। अगले पांच दिनों के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को 23 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 22 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 22 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान। हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है।

कोहरे में चलें तो क्या बरतें सावधानी
-जहां भी जाना हो समय से थोड़ा पहले ही निकलें।
-रेलवे स्टेशन पर जाने से पूर्व फोन पर गाड़ी की स्थिति की जानकारी लें।
-अपनी गाड़ी में इंडिकेटर एवं रिफ्लेक्टर का प्रयोग जरूर करें।
-कोहरे के दौरान लाइट जलाकर रखें।
-धीरे वाहन चलाएं तो बेहतर है।
-हृदय एवं सांस के रोगी ठंड में जल्दी बाहर निकलने से बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »