Thursday, July 3, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणामुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया कुरुक्षेत्र में वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया कुरुक्षेत्र में वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत एक करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य: नायब सैनी

नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक
तहलका जज्बा / कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री रविवार को देर रात कुरुक्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की तरफ से सेक्टर 8 में बनने वाले वातानुकूलित अग्रसेन भवन का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, सांसद व राज्यमंत्री ने कुल 31 लाख रुपए के अनुदान राशि देने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »