Saturday, February 1, 2025
No menu items!
spot_img
Homeहरियाणाहरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने शुगर मिल...

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने शुगर मिल की एंबुलेंस को दी हरी झंडी

तहलका जज्बा / विनोद गुप्ता
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य बाल कल्याण की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने हमेशा राष्ट्रीय लेवल पर सराहनीय कार्य करने पर एक मुकाम हासिल किया है। इस मिल के प्रबंधकों ने हमेशा अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों के हित को प्राथमिकता देकर सराहनीय कार्य किए है। इसी कड़ी में ही शाहबाद सहकारी चीनी मिल की तरफ से अब एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी शुक्रवार को देर सायं शाहाबाद शुगर मिल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष सुमन सैनी, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, एमडी शुगर मिल वीरेंद्र चौधरी ने शाहाबाद शुगर मिल की एंबुलेंस को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने प्रबंधकों को एंबुलेंस की सुविधा शुरू करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शुगर मिल ने किसानों, अधिकारियों व कर्मचारियों के उल्लेखनीय कार्य करने पर ही राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की है। इसलिए इनके हितों को जहन में रखकर प्रबंधकों को हमेशा कार्य करने चाहिए।
एमडी विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि शाहाबाद सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र 2024-25  को प्रारम्भ हुआ तथा अब तक अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है।  इस मिल में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त नेहा सिंह  शाहाबाद शुगर मिल की अध्यक्षता में मिल निदेशक मंडल द्वारा एंबुलेंस खरीदने का निर्णय लिया गया था।  
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »