Thursday, May 21, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमथुराहरिद्वार से लौट रहीं श्रद्धालु किशोरियों की पिकअपहादसे का शिकार, 16 घायल,...

हरिद्वार से लौट रहीं श्रद्धालु किशोरियों की पिकअपहादसे का शिकार, 16 घायल, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार

तहलका जज्बा / शिवांगी चौधरी


नौहझील / मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार से गंगास्नान कर लौट रही श्रद्धालु किशोरियों और युवतियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। नौहझील-गौमत रोड स्थित बृजधाम फार्म हाउस के पास सुबह लगभग छह बजे यह हादसा हुआ, जब ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही मैक्स गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में 11 किशोरियों, तीन युवतियों और दो युवकों सहित कुल 16 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर नौहझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भेजा गया।
चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दीक्षा (15), प्रभा (12), लक्ष्मी (15), खुशबू (12) और राधा (20) निवासी नगला भूपसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मथुरा रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों में नगला भूपसिंह निवासी डॉली (17), पूजा (18), नीरज (32), दुर्गेश (17), काजल (15), रामकिशन (38), कोमल (12), निशा (14) और बिजौली निवासी गरिमा (15), विक्रम (23) व रचना (15) शामिल हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सभी गंगा स्नान के लिए गए थे हरिद्वार


पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बुधवार को हरिद्वार गए थे। त करीब साढ़े आठ बजे स्नान के बाद वे अपने गांवों की ओर लौट रहे थे, तभी तड़के नौहझील क्षेत्र में यह हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार और उपनिरीक्षक अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से यह दुर्घटना हुई है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Translate »