पानीपत में आशा वर्कर्स अपनी मांगों को भाजपा विधायक के कार्यालय दिया 24 घंटे का धरना
आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी पानीपत के नेतृत्व में आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर 73वां दिन शहरी भाजपा विधायक के कार्यालय 24 घंटे का धरना दिया।

हिंदुस्तान तहलका/अनीश कौशिक
पानीपत।आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी पानीपत के नेतृत्व में आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर 73वां दिन शहरी भाजपा विधायक के कार्यालय 24 घंटे का धरना दिया। जो कल 19 अक्टूबर तक रहेगा। पड़ाव की अध्यक्षता उप प्रधान सुमन भारत नगर नेकी और संचालन जिला सचिव सविता और कोषाध्यक्ष सुशील ने किया। आशा वर्कर्स ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजू का कातिल में है। सरकार जितना चाहे दमन कर ले आशाओं का आंदोलन रुकने वाला नहीं है चौथे दौर की बातचीत के बाद भी सरकार अभी आशाओं की मांगों को लेकर निर्णय नहीं ले पा रही है सरकार जब तक मांगे नहीं मानेगी कब तक आंदोलन जारी रहेगा। सैकड़ो की संख्या में आशा वर्कर्स पड़ाव में शामिल हुई। सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा वर्कर्स का यह आंदोलन इतिहास रचने वाला है हरियाणा के इतिहास में महिलाओं का यह सबसे बड़ा आंदोलन है जो सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ और महिलाओं का आर्थिक शोषण करने वाली भाजपा सरकार विरोध में जारी है। आज पूरे हरियाणा के अंदर बीजेपी के मंत्री और विधायकों के आवासों और कार्यायलयों को हरियाणा की 20 हजार आशा वर्कर्स की तरह पड़ाव डाले हुई है। हर हालत में तानाशाह सरकार हारेगी और आशा वर्कर्स के आंदोलन की जीत होगी। हरियाणा सरकार तुरंत आशाओं की मांगो तो मानते हुए न्यूनतम वेतन 26000 रुपए मासिक लागू करें और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे।
पड़ाव को सीटू जिला सचिव जय भगवान, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, कोषाध्यक्ष दिलावर सिंह राठी, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह छोकर, ललिता अधिकार मंच के जिला संयोजक दयानंद सिंह एडवोकेट , पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के जिला प्रधान विजेंद्र सिंह छोकर, महासचिव कर्मवीर शर्मा ने आशाओं की आंदोलन का समर्थन करते हुए हरियाणा सरकार से मांग की की आशाओं की मांगों का तुरंत समाधान किया जाए।