डबल इंजन सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु भाकियू टिकैत ने किया कीर्तन
जब तक मांग नही हो पूरी खत्म न होगा धरना -ललित शर्मा प्रबक्ता आगरा मंडल भाकियू

हिंदुस्तान तहलका / प्रदीप अग्रवाल
बलदेव। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहे आगरा उत्तरी बाईपास आंदोलन को आज 28 अगस्त 23 को 6बा दिन हो चला है। किसानों ने डबल ईंजन सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए आंदोलन स्थल पर संकीर्तन किया ।गीतकारों ने भजनों के माध्यम से डबल इंजन सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु प्रार्थना की।भूमि पुत्र किसान शांति के साथ आंदोलित है। आंदोलन स्थल पर किसानों के बीच पहुचे आगरा मंडल प्रबक्ता ललित शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार को जगाने का अब समय आ गया हैकिसानों की समस्या का हल शांति से बल्कि क्रांति से होगा किसानों को एक जुट हो आंदोलन को एक विशाल रूप देना होगा क्योकि मथुरा शासन प्रशासन किसानों के प्रति संबेदन शील नही है आगरा मंडल प्रचार मंत्री गिर्राज परिहार ने मथुरा प्रशासन को चेतबनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन जनपद मथुरा का ही बल्कि आगरा मंडल का होगा ये अटल प्रतिज्ञा है कि समस्याओं का निस्तारण के बिना ये आंदोलन नही हटेगा।आगरा मंडल के चारो जनपद इस आंदोलन में अपनी सहभागिता देंगे। उन्होंने यह भी कहां के जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता चले आंदोलन को तेज करते चलो तहसील अध्यक्ष रामगोपाल तोमर व ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव नीरेश कोयण ने कहा कि आंदोलन ही किसानों की समस्याओं का एकमात्र हल है ।वही प्रधान पति घड़ी नाहर रविंद्र सिंह व कोमल सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए लड़ना होगा जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकालीन अनवरत चलता रहेगा यह भी कहा कि गांव गांव जाकर किसानों से आंदोलन में सहभागिता करने के लिए अपील करेंगे। इस अवसर पर योगेश अस्थान, रामगोपाल , नीरेश , जादोपुर बीदालाल, शेखर, लालाराम सत्यदेव चौधरी ओमवीर सिंह परिहार ,ओमवीर सिंह कोयण ,देवेंद्र सरपंच,श्यामलाल राजेंद्र सिंह देशराज राधेश्याम हरेंद्र सिंह ओम प्रकाश बबलू मनोज जमुना दास धनगर गिर्राज सिंह अशोक सिंह जमुना दास, राजेंद्र सिंह वीरेंद्र बघेल रंजीत चरण सिंह चोब सिंह,शिबचारन शर्मा,पंडित महेंद्र मुरारी लाल ,पंडित सत्तो साहित बड़ी संख्या बल में किसान सरदारी मौजूद रही।