भारतीय किसान यूनियन ने किया "किसान अधिकार महापंचायत" का आयोजन
आज भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) द्वारा रौनीजा अंडरपास पर किसान अधिकार महापंचायत का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता चंद्र पहलवान एवं संचालन जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह द्वारा किया गया

हिंदुस्तान तहलका / मोहित कोछड़
नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन ( कृषक शक्ति ) द्वारा रौनीजा अंडरपास पर किसान अधिकार महापंचायत का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता चंद्र पहलवान एवं संचालन जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह द्वारा किया गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय किसान यमुना विकास प्राधिकरण की गलत नीतियों के कारण बहुत सारी परेशानियों से जूझ रहा है। हमारे यहां पंचायत व्यवस्था को खत्म कर दिया गया, यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है मगर हमारे गांव विकास कार्यों को लेकर के जूझ रहे हैं। हमारे क्षेत्र में खेल का मैदान, पंचायत घर, बारात घर आदि की व्यवस्था नहीं की गई। यमुना एक्सप्रेसवे के किसानों को 64 को 7% मुआवजा नहीं दिया जा रहा, यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली जमीन का 33 साल नहीं दिया गया, किसान कोटे का प्लॉट अभी तक वितरण नहीं किया गया। इन सभी मांगों पर इस महापंचायत का आयोजन किया गया है और जब तक नहीं उठेंगे जब तक कोई संतुष्टि वाला जवाब हमें नहीं मिलेगा महापंचायत में यमुना विकास प्राधिकरण के ओ एस डी शैलेंद्र कुमार सिंह, जेवर उप जिला अधिकारी अभय कुमार सिंह, ए सी पी रुद्र प्रताप सिंह पहुंचे। किसानों एवं सक्षम अधिकारियों के बीच करीब 1 घंटे की वार्ता हुई वार्ता के दौरान सभी किसानों ने सर्वसम्मति से सभी मांगों पर 15 दिन का टाइम यमुना विकास प्राधिकरण को दिया है। 15 दिन में अगर हमारी बात नहीं मानी जाती तो 15 दिन के बाद रोनिजा अंडरपास पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुकेश कुमार गॉड ने कहा हमारी वाजिब मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो प्राधिकरण से ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। महापंचायत को राष्ट्रीय सलाहकार रामभरोसे शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश छोंकर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुराज नेताजी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रोहतास भाटी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी उमेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रवक्ता शाहिद खान, राष्ट्रीय सलाहकार खैमी पहलवान, राष्ट्रीय सचिव ओ पी राणा, युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिसोदिया, उत्तर प्रदेश महासचिव प्रमोद भाटी, प्रदेश सचिव रोहतास छोंकर, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष गजय ठाकुर, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष अनिल भाटी आदि लोगों में भी संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक एचपी सिंह छोकर, संजय सिसोदिया, सुभाष पहलवान, मेहरचंद भाटी, चंद्रसेन प्रधान, निरंजन गॉड, सोनू भाटी, अनिल भाटी, योगेश भाटी, मनोज भाटी, पवन भाटी, बबलू सिंह, उमेश भाटी, गौतम भाटी मनीष, फिरोज खान, गौरव ठाकुर मंजू खारी, रोहित चौधरी, मेवा सिंह, प्रदीप कुमार, मोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे