झारखण्ड के बोकारो में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक... क्या अंडे चिकन खाना है सेफ?

झारखण्ड के बोकारो में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक... क्या अंडे चिकन खाना है सेफ?

हिंदुस्तान तहलका /हिमानी रानी 

बोकारो।  झारखंड के बोकारो जिले  में एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू ने अपना  बिस्तर बिछा लिया है प्रसासन के अनुसार ये फ्लू कड़कनाथ मुर्गियों  में पाया गया  है।  जिसकी वजह से कुछ मुर्गियो की मौत भी हो गयी है, प्रशासन ने अंडे और चिकन के व्यापर पर रोक लगा दी है ऐसे में यह जानना जरुरी है की इंसानो को इससे कितना खतरा है और अंडे और चिकन खाना सेहत के लिए नुकसान देई है या नहीं ? 

प्रशासन ने बयान जारी किया है कि बोकारो जिले के लोहांचल में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों में बर्ड फ्लू (H5N1) पाया गया है बयान में ये भी जारी किया गया की बर्ड फ्लू ने कुछ कड़कनाथ मुर्गियों की जान भी लेली है।  

बर्ड फ़्लुए की बढ़ते मामलो के कारण प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को अफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन एलान कर दिया है। इन इलाको में चिकन और बतखों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।  कड़कनाथ का मांस  बहुत ही शेतमन्द मना जाता है। इसमें आयरन और प्रोटीन की मात्रा और मुर्गियो से अधिक होती है लेकिन बर्ड फ्लू फैलने  के बाद राज्य पर खतरा मंडरा रहा है।स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह ने न्यूज़ एजेंसी को बताया है की राज्य  अलर्ट पर  है। इसके अलावा इन्फेक्टेड जोन के आस पास रह रहे लोगो के सैंपल लेने को भी खा है जिला अस्पतालों में अलग से एक वार्ड बना दिया है ताकि कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया हो तो उसका इलाज सबसे अलग किया जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार , बर्ड फ्लू या एवियन फ्लू A टाइप का इन्फ्लुएंजा वायरस है, जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है. जब कोई इंसान पक्षियो के सीधे सम्पर्क में आता है तो उसे भी इन्फेक्शन होने का खतरा है सीडीसी के अनुसार अभी तक इंसानो में  बर्ड फ्लू के मामले कम लेकिन ये दवा किया जा सकता है की इंसानो को भी इस वायरस से खतरा है। अगर वायरस हवा में मौजूद है तो वो व्यक्ति के सांस लेने से भी हो सकता है इतना ही आंख नाक मुँह के अलावा भी वायरस मुँह में जा सकता है।  आपको बता दे की WHO के मुताबिक 1997 में पहली बार इंसानो में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था। अगर कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू की चपेट में आ गया है  तो उसमें हल्के से लेकर गंभीर लक्षण भी दिख सकते हैं. हल्के लक्षणों में दस्त, नजला, उल्टी शामिल हैं.संक्रमित लोगों को बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, मांसपेशियां या शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. वहीं, गंभीर लक्षणों में तेज बुखार या निमोनिया भी हो सकता है, जिससे मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है. कई मामलों में मौत भी हो सकती है