तावडू पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक रहीम सोरा ने संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा

प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारी में जुट गई है

तावडू पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक रहीम सोरा ने संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा

हिंदुस्तान तहलका  / प्रदीप मंगला

तावडू। प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारी में जुट गई है। इसके लिए संगठन को मजबूत करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक व नूंह संगठन जिला प्रभारी रहीम सोरा तावडू में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक शहीदा खान के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने संगठन की रूपरेखा तैयार करने की विस्तारित चर्चा की उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के प्रयास किया जा रहे हैं। नूंह में भी ब्लॉक मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन के लिए सर्वे शुरू किया गया है। कांग्रेस के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष रूप से तरजीह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे नूंह जिले की पुन्हानाफिरोजपुर झिरका और नूंह में कार्यकर्ताओं के साथ वह बैठक कर चुके हैं। जहां पर स्थानीय विधायक और पार्टी पदाधिकारी के साथ गहनता से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी पांच राज्यों में होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है हरियाणा के कार्यकर्ताओं में भी भरी जोश देखा जा रहा है। संगठन गठित होने पर कार्यकर्ता पार्टी के लिए नियमित रूप से मेहनत करेंगे।इस मौके पर पूर्व विधायक शहीदा खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए संगठन को भी मजबूत करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि संगठन में ब्लॉक अध्यक्षमंडल अध्यक्ष और सेक्टर अध्यक्ष बनाए जाएंगे। पार्टी प्रभारी दीपक बावरिया की दिशा निर्देश पर संगठन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह एक सर्वे है।मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष जिम्मेदारी देकर चुनाव की तैयारी की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतबीर पहलवान युवा नेता अजहरुद्दीन आसिफ चंदेनी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।