2024 में प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार : उदयभान
फरीदाबाद में सभी विधानसभा सीटों पर बेहतर मार्जन से होगें विजयी : गिरीश भारद्वाज

हिंदुस्तान तहलका / दीपा राणा
बल्लभगढ़। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उदय भान के 69 वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को उसके कार्यालय व निवास पर समर्थकों को भीड़ रही। इस मौके पर बल्लभगढ़ के गिरीश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ उसके निवास पर पहुंच कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उदयभान ने कार्यकर्ताओं को हौसल्ला अफजाई करते हुए कहा कि 2024 में प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आ रही है सभी एक जुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें और अधिक से अधिक सीटों से हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने में सहयोग करें। वहीं गिरीश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष उदय भान का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी तमाम टीम कांग्रेस के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिसमें दिन-प्रतिदिन लोग कांग्रेस में विश्वास जताते हुए शामिल हो रहे है। कांग्रेस का ग्राफ फरीदाबाद जिले में बढ़ रहा है। जिसके चलते फरीदाबाद जिले मं सभी सीटों पर कांग्रेस की उपस्थिति रहीं और कांग्रेस सभी सीटों को अच्छे नतीजों से विजय की तरफ बढ़ रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के साथ, सूबेदार चंदन सिंह छाबड़ी, पंडित टेकचंद शर्मा, अल्केश यादव, वी पी सिंह, मनीष अरोड़ा (प्रधान सोशल मीडिया विभाग) संतराम वशिष्ठ, सुनील भारद्वाज, हबीब प्रधान, डीडी भारद्वाज, भूपेश गुप्ता, दीपक चौहान, लोकचंद चौधरी, प्रवीण कुमार, दीपक भारद्वाज, सुनील कुमार, विजय डागर, दिनेश शर्मा, रोताश चौधरी उपस्थित रहें।