घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब :छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी मन्नतें

'केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके, ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके। हम तोसे पूछी बरतिया ऐ बरितया से केकरा लागी, ए करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी।' लोक आस्‍था के महापर्व छठ की पूजा साल 2023 में शुक्रवार, 17 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू हो गई है। छठ के घाट से लेकर उत्तर भारत के हर घर में छठ गीत भी जोर-शोर से बजने लगे हैं।

घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब :छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी मन्नतें

हिंदुस्तान तहलका / कोमल गुप्ता

फरीदाबाद। निर्धन जानेला ई धनवान जानेला, महिमा छठ मइया के अपार ई जहां जानेला..सेविले चरन तोहार, हे छठी मइया महिमा तोहर अपार,.. सुना-ए-छठी मइया, रउरै घाटे बेंदिया बनवाई दे.. जैसे भजनों से रविवार को शहर छठ महापर्व में डूब गया। बिहार व उत्तरप्रदेश के लोगों का सबसे बड़ा पर्व छठ शहर में धूमधाम से मनाया गया।

श्रद्धालुओं के निर्जला उपवास रखते हुए शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए भगवान सूर्य देव को टखने भर जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने छठ मइया का ध्यान किया। पारंपरिक गीत-संगीत ने समां बांध दिया। विभिन्न फलों, मिठाइयों से छठ मइया को भोग अर्पित किया गया। पूरे दिन शहर में चहल-पहल रही।

मइया के जयकारों से गूंजा शहर

शहर में कहीं तालाब तो कहीं कृत्रिम घाट बनाकर छठ मइया की उपासना की गई। इस मौके पर नहर पार खेड़ी पुल, एनआईटी, पल्ला पुल, बराही तालाब, बल्लभगढ़ व अन्य स्थानों पर भव्य मेला लगाया गया। यहां रह रहे बिहारी मूल के लोगों ने धूमधाम से छठ पर्व मनाया।

आयोजकों ने कृत्रिम रूप से खोदे गए गड्ढों में ताजा पानी भरकर श्रद्धालुओं के लिए तालाब बनाया। गाजे-बाजे के साथ हजारों लोगों ने घाट का पूजन किया। फिर जल में खड़े होकर छठ सूर्य देव को नमन किया। पूजा के दौरान बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। छठ मइया के जयकारे लगाए और पारंपरिक भजनों का सिलसिला जारी रहा।

छठ पूजा के लिए डबुआ स्थित भोजपुरी-अवधी समाज के कार्यालय, लक्कड़पुर, दयालबाग, इरोज गार्डन, सराय वाजा, सेक्टर-22 हनुमान मंदिर, सेक्टर 23ए, सेक्टर- 24 हनुमान मंदिर, सेक्टर-52 शिव मंदिर, सेक्टर-55 हनुमान मंदिर, सेक्टर-3 नहर पर, शाहिद पार्क संजय कॉलोनी पुलिस चौकी के पास, मुजेसर, भोजपुरी अवधी समाज, डबुआ कॉलोनी, बाइपास मां काली मंदिर, सेक्टर-8, ओल्ड फरीदाबाद बराही तालाब, एनएच तीन, जवाहर कालोनी, पल्ला, खेड़ी पुल में भव्य घाट बनाए गए। इसके अलावा कृत्रिम छोटे-छोटे घाट पर श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर पूजा की।

पर्व पर प्रशासन भी रहा मुस्तैद

शहर में पांच लाख आबादी बिहार व पूर्वांचल लोगों की बसी हुई है। इसके चलते छठ पूजा के दिन शहर में खासी रौनक रही। छठ पूजा को देखने के लिए लोगों की बढ़ी संख्या घाट व पूजा स्थान पर जुटी रही। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। बड़े-बड़े घाटों पर पुलिस अलर्ट रही।

भूपानी एक्सटेंशन में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

भूपानी एक्सटेंशन,बाबा मोहनराम मंदिर के पास छठ पूजा समिति द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवी कुसुम भाटी मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के हजारों लोगों ने डूबते सूरज को अर्क देकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर कुसुम भाटी ने कहा कि छठ पर्व पूर्वचांल समाज के हिन्दूओं का सबसे वड़ा पर्व होता है। उन्होनें कहा कि लोगों के लिए छठी पूजा एक विश्वास का प्रतीक माना जाता है जो उनकी भावना पूर्जा अर्चना करते समय प्रकट होती है।

उन्होनें कहा कि भविष्य पुराण में  बताया गया है कि सूर्य भगवान की पूजा और इन्हें अध्र्य देने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। सूर्य देव को नमस्कार करने से भी सभी देवी देवताओं को नमस्कार हो जाता है। इस मौके पर हरपाल भाटी,संदीप भाटी,मुकेश भाटी,शुभम भाटी,अनमोल भाटी,दिलीप भाटी,समयपाल भाटी,प्रकाश,संतोष भाटी,सुनीता,मनीषा,आशा भाटी,अनिता भाटी सहित कई लोग उपस्थित थे।

एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने छठ पूजा के कार्यक्रम में शिरकत की

फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा में भजनों से रविवार को शहर छठ महापर्व में डूब गया। बिहार व उत्तरप्रदेश के प्रवासी लोगों का सबसे बड़ा पर्व छठ शहर में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं के निर्जला उपवास रखते हुए शाम को सूर्यास्त के समय डूबते हुए भगवान सूर्य देव को जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने छठ मइया का ध्यान किया। पारंपरिक गीत-संगीत ने समां बांध दिया। विभिन्न मिठाइयों से छठ मइया को भोग अर्पित किया गया। पूरे दिन शहर में चहल-पहल रही। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि प्रवासियों के लिए हुड्डा सरकार में स्वः पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने अपने कार्यकाल मे सरकारी छठ घाट बनाने की पहल की थी। उन्होंने संस्कृंत श्लोक कहते हुए कहा कि-उदेति सविता ताम्रः एव अस्तमेति च। सम्पत्तौ विपत्तौ च महतोमेकरूपता।। सविता कीदृशः उदेति। श्लोक का अर्थ है-जिस प्रकार सूर्य उदय और अस्त के समय ताम्रवर्ण का ही रहता है उसी प्रकार महान लोग सम्पत्ति एवं विपत्ति दोनों परिस्थितियों में एक ही समान रहते हैं। सूर्याेदय के समय और अस्त के समय लाल रंग का होता है।उन्होंने कहा कि डूबते हुए सूर्यदेव भगवान को जल में खड़े होकर अर्घ्य देकर छठ मइया से मन्नतें मांगी। काफी श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर उनका शुक्रिया अदा करेंगे।

विधायक राजेश नागर ने छठ घाटों पर जाकर व्रतियों को दी शुभकामना

तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर छठ पर्व पर व्रत रखने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनमें बसंतपुर, इस्माइलपुर, अजय नगर, निखिल विहार, पल्ला पुल आदि सम्मिलित हैं। नागर ने सभी के जीवन में सुख शांति के लिए सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि छठ का पर्व बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के निवासियों द्वारा मनाया जाता है। वह कहीं भी रहें लेकिन इस पर्व को संपूर्ण भक्ति एवं शक्ति के साथ मनाते हैं। नागर ने कहा कि छठ पर्व वास्तव में शक्ति की उपासना का पर्व है और इस पर्व पर व्रत रखकर भक्तजन सूर्यदेव के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं। जिससे कि उनके जीवन में संपन्नता एवं शांति बनी रहे। इस अवसर पर व्रत करने वाले छठी मैया से भी आस औलाद की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रशासन को निर्देश देकर अधिक से अधिक संख्या में छठ घाटों की व्यवस्था एवं घाटों पर सुरक्षा एवं स्वच्छता की व्यवस्था करवाई है। जिसका अंतर सभी को दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति का अनुसरण करते हुए सभी को सम्मान, सभी को सुरक्षा प्रदान की जाती है। भाजपा सरकार के लिए स्थानीय और प्रवासी सभी एक समान हैं। उन्होंने कहा कि यह आप लोगों का प्रेम है कि मुझे प्रदेश में सर्वाधिक वोट देकर आपने विधानसभा पहुंचाया। मैं आपकी सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा। आपको किसी भी प्रकार की स्थानीय समस्या है तो मुझसे कभी भी मिल सकते हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा, शीशराम अवाना, अमित भारद्वाज, अन्नू भड़ाना, बालेश्वर अवाना, श्रीराम, अजय अवाना, मास्टरजी बृजकिशोर ओझा, अजय राय, प्रशान्त ठाकुर, साहू प्रधान, बैजू झा, गौरव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सेक्टर-55 हनुमान मंदिर के छठ घाट में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

सेक्टर-55 हनुमान मंदिर पर बनाए गए छठ घाट पर आज निगरानी समिति एनआईटी-86 के संयोजक राजेश डागर ने पूर्वाचंल समाज के हजारो लोगों के साथ छठ पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर राजेश डागर ने पूर्वाचल समाज के लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल बिहार का पर्व नहीं ब्लकि पूरे देश का पर्व बन गया है। उन्होनें कहा कि छठ पर्व से लोगों में प्यार व भाईचारा बढ़ा है और लोग इस पर्व को मिलजुलकर मनाते हैै। उन्होनें कहा कि छठी मैया सभी के घरों में खुशहाली व समृ़द्वि लाए बस यही कामना वो करते है। उन्होनें कहा कि आस्था और सूर्योपासना का यह महापर्व देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है