जन्माष्टमी पर मंदिरों में दर्शन को उमड़े रहे श्रद्धालु, मटकी फोड़ कार्यक्रम में नतमस्तक हुए संजीव खन्ना

डेराबस्सी में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संधवा पर श्रद्धालुओं ने गूंज के साथ जयकारे लगाए

जन्माष्टमी पर मंदिरों में दर्शन को उमड़े रहे श्रद्धालु, मटकी फोड़ कार्यक्रम में नतमस्तक हुए संजीव खन्ना

हिंदुस्तान तहलका  / विनोद गुप्ता

डेराबस्सी। डेराबस्सी में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संधवा पर श्रद्धालुओं ने गूंज के साथ जयकारे लगाए। डेराबस्सी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह सजाई गईं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। मंदिरों में भी कान्हा की झांकियां सजाई गई थीं। नंद के घर आनंद भयो एवं जय कन्हैया लाल की गूंज के साथ घंट बजाकर नंद के घर आनंद भयो की खुशियां मनाई गई। जहां कान्हा की आकर्षण झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। इसके साथ ही शहर के सभी मंदिरों को सजाया गया था। डेराबस्सी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर में आयोजित वार्ड नंबर 14 ,सेक्टर 22, श्री शिव मंदिरभजन-कीर्तनदही हांडी मटकी फोड़ व  संस्कृति कार्यक्रम में डेराबस्सी भाजपा नेता प्रदेश सचिव एंव प्रदेश वित्त कमेटी मैंबर संजीव खन्ना विशेष तौर पर पहुँचे जहाँ आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान संजीव खन्ना ने क्षेत्र की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नंद के लाल हम सभी के अराध्य भगवान हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। हमारा क्षेत्र दिन प्रतिदिन तरक्की करे और क्षेत्र में सदैव खुशाली का वातावरण रहे। संजीव खन्ना ने भगवान कृष्ण से प्रार्थना कि भगवान सभी को वैभवऐश्वर्यउन्नतिप्रगतिआदर्शस्वास्थ्यप्रसिद्धि और समृद्धि के साथ आजीवन जीवन पथ पर गतिमान रखे।इस अवसर पर मंडल प्रधान अमन राणा डेराबस्सीअविनाशराधे श्यामकपिलमृणाल लालगुरमीत सिंहपरमजीत सिंहअनिल कुमारललित कपूरजतिंदर चढ़ा व सुच्चा सिंह आदि मौजूद थे।