गुजरात गवर्नर डा देवव्रत आर्य के बड़े भाई का निधन, नम आंखों से दी मुखाग्नि
हल्के के गांव पावटी निवासी सुब्बा सिंह का बीमारी के चलते मंगलवार शाम को निधन हो गया था

समालखा।हल्के के गांव पावटी निवासी सुब्बा सिंह का बीमारी के चलते मंगलवार शाम को निधन हो गया था । मास्टर प्रेम गाहल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत के निजी हॉस्पिटल में बीमारी के चलते सुब्बा सिंह दाखिल थे। जिसका इलाज के दौरान मंगलवार शाम हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनकी उम्र करीब 74 वर्ष थी। अपने भाई की अंतिम यात्रा में गुजरात गवर्नर देवव्रत आर्य भी सम्मलित हुए। उन्होंने बताया कि सुब्बा सिंह एनएफएल से रिटायर हो चुके थे। जो फिलहाल पानीपत के 18 सेक्टर में रह रहे थे। सुब्बा सिंह मूल रूप से पावटी गांव के रहने वाले थे।गुजरात गवर्नर देवव्रत आर्य के बड़े भाई थे। मृतक सुब्बा सिंह के पार्थिव शरीर को पावटी ग्राम के शमशान भूमि में मुखाग्नि दी गई। उन्होंने बताया कि गवर्नर आर्य स्वर्गवास की जानकारी मिलने पर बुधवार को अंतिम यात्रा में शामिल हुए।