पहले किया जेंडर चेंज, फिर अपनी ही स्टूडेंट से की शादी, हैरान कर देगा ये मामला
ग्रेजी में एक कहावत है 'Everything Fair In Love' यानि की 'प्यार में सब जायज है।' इस कहावत के ऊपर वैसे तो कोई उदाहरण आपको मिल जाएंगे। मगर प्यार का ऐसा किस्सा अपने कम ही सुना होगा।

हिंदुस्तान तहलका / अंकिता मिश्रा : अंग्रेजी में एक कहावत है 'Everything Fair In Love' यानि की 'प्यार में सब जायज है।' इस कहावत के ऊपर वैसे तो कोई उदाहरण आपको मिल जाएंगे। मगर प्यार का ऐसा किस्सा अपने कम ही सुना होगा। मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है। जहां एक ऐसी ही महिला शिक्षक की कहानी आपको बताएंगे जिसे प्यार के लिए हर बंधन को तोड़ दिया। इस महिला शिक्षक ने अपना जेंडर चेंज करवाया और अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। आपको ये मामला सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा तो चलिए जानते है इसकी पूरी कहानी।
क्या है मामला
राजस्थान की मीरा युवा अवस्था से ही खुद को लड़का समझती है। वे लड़को के जैसे कपडे पहनती, हाव भाव भी लड़को जैसे ही थे। मीरा लम्बे समय से अपना जेंडर चेंज करवाना चाहती थी। डीग निवासी मीरा शासकीय माध्यमिक विद्यालय नगला में फिजिकल एजुकेशन के टीचर है। स्कूल में फिज़िकल एजुकेशन की क्लास के दौरान मीरा की कल्पना से मुलाकात हुई। वे 2 साल तक करीबी दोस्त बने रहे। दोनों के बीच प्यार हुआ।
फिर साल 2018 में मीरा ने कल्पना को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसके लिए वह तुरंत हामी भर दी। मगर दोनों के परिवार वाले दोनों महिलाओं की शादी के लिए राज़ी नहीं थे। जिसके बाद 2019 में मीरा ने जेंडर चेंज कराने का फैसला किया और काफी दौड़ भाग के बाद आखिरकार उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। जेंडर चेंज करवाने के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया। अब मीरा को आरव के नाम से जाना जाता है। आरव और कल्पना ने हाल ही में 4 नवंबर 2022 को शादी की है। जिसके बाद से ही इस कपल की शादी सुर्खियां बनी हुई है।
शादी के बाद क्या है पत्नी कल्पना का रिएक्शन
शादी के बाद पत्नी कल्पना का कहना है की मैं उसे शुरू से ही प्यार करती थी। अगर उसने यह सर्जरी नहीं की होती, तो भी मैं उससे शादी कर लेती। आरव के साथ सर्जरी के लिए मैं भी गई थी।” बरहाल शादी के बाद ये कपल काफी खुश है। परिवार के लोगों ने भी इस शादी को स्वीकार कर लिया है।