हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की 18 पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के राजदूतों और दूतावास अधिकारियों के रात्रिभोज की मेजबानी

अफ्रीका देशों की महिला राजदूतों एवं उच्चायुकतों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बांधी राखी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की 18 पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के राजदूतों और दूतावास अधिकारियों के रात्रिभोज की मेजबानी

 नितिन गुप्तामुख्य संपादक

हिंदुस्तान तहलका  / नई दिल्ली।  हरियाणा पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहता है। इस ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत देर सायं नई दिल्ली में पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों के राजदूतोंउच्चायुक्तों और दूतावास के अधिकारियों के लिए आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम की मेजबानी करने के दौरान इशारा किया। इस रात्रिभोज कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों व पदाधिकारियों और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। रात्रिभोज कार्यक्रम में तंजानियाकेन्यायुगांडारवांडाबुरुंडीलोकतांत्रिक गणराज्य कांगोदक्षिण सूडानजिबूतीइरिट्रियाइथियोपियामलावीसेशेल्समॉरीशसजाम्बियाबोत्सवानानामीबियामेडागास्करजिम्बाब्वे के राजदूतउच्चायुक्त और दूतावासों के अधिकारी पहुंचे। इस रात्रिभोज में विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मौजूद महिला राजदूतों और उच्चायुक्तों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन त्योहार के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि यह शायद पहली बार है जब किसी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री ने विदेशी राजदूतों के साथ राखी के धागे से  संबंध जोड़ा है।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा और पूर्वी तथा दक्षिण अफ्रीकी देशों के बीचराजनयिक संबंधों को मजबूत करनेआर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि न केवल राजनयिक संबंधबल्कि दिल से दिल का संबंध स्थापित करने के लक्ष्य पर हमें बल देना है। मनोहर लाल ने कहा कि जब हम एक-दूसरे को न केवल साझेदार के रूप मेंबल्कि मित्र के रूप में देखते हैंतो सहयोग की संभावनाएँ असीमित हो जाती हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा ने विदेशी सहयोग विभाग (एफसीडी) के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। एफसीडी को अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देनेद्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया भर में हरियाणवी प्रवासी का समर्थन करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि एफसीडी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से 28-29 अक्टूबर, 2021 को चंडीगढ़ में हरियाणा अफ्रीका कॉन्क्लेव सीरीज़ 1 का आयोजन कियाजिसमें इरिट्रियाइथियोपियाघानाकेन्यामेडागास्करमलावीमोज़ाम्बिकनाइजीरियासेनेगलतंजानियायुगांडा और ज़िम्बाब्वे सहित 12 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधि एक साथ शामिल हुए। यह अफ्रीकी देशों के साथ जुड़ने का एक उल्लेखनीय प्रयास है और कॉन्क्लेव के बाद के वर्षों मेंएफसीडी ने अपने प्रयास जारी रखे।

 

ग़ौरतलब है कि अफ्रीका के साथ गहरे संबंध बनाने के प्रत्याशों के साथ  हरियाणा का विदेश सहयोग विभाग अफ्रीकी क्षेत्र के अन्य देशों के साथ सक्रिय रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री के ‘‘ट्रांसफॉर्मिंग हरियाणा थरू ए गो ग्लोबल एपरोच’’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए संभावित क्षेत्रों की खोज में लगा हुआ है।

 

खुली बातचीत और सहयोगात्मक समस्या का समाधान

अफ्रीकी देशों की डीनरोसेट मोसी न्यामाले ने हरियाणा और अफ्रीकी देशों के लाभ के लिए व्यापारशिक्षाप्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खुली बातचीत और सहयोगात्मक समस्या-समाधान के माध्यम सेहम बुनियादी ढांचेनीति ढांचे और नियामक वातावरण से संबंधित मुद्दों का समाधान कर सकते हैं’’। डीन  रोसेट मोसी ने कहा कि हम एक ऐसा वातावरण बना सकते हैं जो विकास और समृद्धि को बढ़ावा दे।

 

अफ्रीका देशों की महिला राजदूतों एवं उच्चायुकतों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बांधी राखी

 

रात्रिभोज कार्यक्रम में रक्षाबंधन की भावनात्मक  रसम अदा की गईजो हरियाणा (भारत) और अफ्रीकी देशों के बीच दोस्ती और भाईचारे के मजबूत बंधन का प्रतीक है। अनीसा कपुफी मबेगाउच्चायुक्तसंयुक्त गणराज्य तंजानियाजैकलीन मुकनगिराउच्चायुक्तरवांडा गणराज्यरोसेट मोसी न्यामालेराजदूतकांगोविक्टोरिया सैमुअल अरुनामित राजदूतदक्षिण सूडान गणराज्यराजदूत बिज़ुनेश मेसेरेटमिशन के उप प्रमुखसंघीय लोकतांत्रिक गणराज्य इथियोपियासेशेल्स की उच्चायुक्त हारिसोआ लालटियाना एकौचे ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों पर राखियाँ बांधी और मुख्यमंत्री इन सभी को उपहार दिए। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच गहरे संबंधों को मजबूती मिलेगी।

 

अफ्रीका सिर्फ व्यापार में भागीदार नहीं हैयह प्रेरणा और सीख का स्रोत है

 

वहींहरियाणा के मुख्य सचिव  संजीव कौशल ने अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए अतिथियों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अफ्रीका सिर्फ व्यापार में हरियाणा का भागीदार नहीं हैयह प्रेरणा और सीख का स्रोत भी  है’’। अफ्रीकी देशों के अनुभव और चुनौतियाँ हमें लचीलेपननवाचार और सामुदायिक निर्माण के बारे में बहुत कुछ सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि अपने संबंधों को मजबूत करकेहम न केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान करने का अवसर प्राप्त करते हैंबल्कि ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं का भी आदान-प्रदान करते हैं जो हमारी नीतियोंउद्योगों और समाज को आकार दे सकते हैं।

 

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में आर्थिक सम्पर्क सचिव दाम्मू रवि ने आपसी विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए अफ्रीकी देशों के साथ भारत के आर्थिक संबंधों के महत्व पर बल दिया। इस कार्यक्रम में विदेश सहयोग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

रात्रिभोज कार्यक्रम में हरियाणा ने अपने सांस्कृतिक और औद्योगिक कौशल का प्रतीक-जगाधरीयमुनानगर का धातु बर्तन क्लस्टर भी प्रदर्शित किया। भागीदारी के लिए सराहना के तौर परहरियाणा ने प्रत्येक राजदूत को जगाधरी के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई एक धातु की बोतल भेंट की। इस कार्यक्रम ने सार्थक चर्चा के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया है और हरियाणा और भाग लेने वाले अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की नींव रखने का काम किया है।