अगर कोई साबित कर दे कि रिश्वत की चाय भी पी है, तो वह राजनीति छोड़ दूंगा : छौक्कर

विधायक धर्म सिंह छौक्कर के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद वो गायब चल रहे थे। छौक्कर कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद ,लम्बे वक्त के बाद अपनी समालखा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। छौक्कर का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला के साथ आतिशबाजी कर जिंदाबाद के नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया।

अगर कोई साबित कर दे कि रिश्वत की चाय भी पी है, तो वह राजनीति छोड़ दूंगा : छौक्कर

हिंदुस्तान तहलका /अनीश कौशिक 

समालखा। समालखा विधानसभा से कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद गायब चल रहे कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद रविवार को लम्बे वक्त के बाद अपने समालखा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। समालखा कोठी पर पहुंचने पर विधायक धर्म सिंह छौक्कर का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जिंदाबाद के नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में पहुंचे धर्म सिंह छौक्कर के समर्थकों ने भावी डिप्टी सीएम जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान विधायक छौक्कर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की ईडी की रेड सरकार,प्रशासन, कोर्ट व आप सब लोगों के सामने है। उन्होंने ने कहा कि  इस पूरे प्रकरण को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और उन्हें न्यायालय से न्याय भी मिला। इससे ज्यादा वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। क्योंकि पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा की सच्चाई कभी छिप नहीं सकती और ना कभी झुक सकती। उन्होंने कहा कि कोई कंपनी उनके नाम नहीं है और ना किसी कम्पनी में वो शेयर होल्डर है और ना ही किसी एफआईआर में उनका नाम है। उनपर जो आरोप लगे है उन्होंने उन आरोपों को हाई कोर्ट में चैलेंज किया है और उन्हें न्यायालय से न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि  उन्होंने कोई जमानत नहीं ली है बल्कि हाई कोर्ट में चैलेंज किया है। धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि न्यायालय में किसी का कुछ नहीं चलता है न्यायलय में सच्चाई की जीत होती है और हमारी भी सच्चाई की जीत हुई है।

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार भी बनेगी

धर्म सिंह छौक्कर ने अपने विरोधियों को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर कोई भी यह साबित कर दे कि धर्म सिंह छौक्कर ने रिश्वत के तौर पर किसी का चाय का कप भी पिया है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। विधायक ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से काम के बदले कभी पैसे नहीं लेते हैं और ना ही चुनाव के वक्त कार्यकर्ताओं से पैसे की डिमांड करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जनता का प्यार है। जनता ने उन्हें पलकों पर बैठ के रखा है और यही कारण है कि आज हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम स्वागत करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक इतना मान सम्मान उन्हें कभी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि धर्म की जीत हुई है और धर्म आपके सामने बैठा है। अब वह मैदान में आ चुके हैं । अब रैली भी होगी और महारैली भी होगी और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार भी बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की एक तरफा जीत होगी।

वही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाए जाने के बयान पर विधायक छौक्कर ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर हाई कमान का पूरा आशीर्वाद है और यही कारण है कि आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता भी हैं। विपक्ष के नेता भी हैं और हाई कमान का हिस्सा भी है। वही डिप्टी सीएम में धर्म सिंह छौक्कर का नाम भी होने पर बोले कि यह फैसला हाई कमान और हुड्डा साहब को करना है और वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है उनकी रग रग में कांग्रेस बसी हुई है।

किसी भी कंपनी से मेरा कोई संबंध नहीं 

उन्होंने बताया कि 2024 में स्पष्ट बहुमत से पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में हल्के का भरपूर विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्के में नए उद्योग, कॉलेज, आईटीआई व पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले जाएंगे। जिसे युवाओं को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस राज्य में हल्के का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में समालखा हल्के में महा रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गांव की राजनीति से ऊपर उठते हुए आपसी मनमुटाव को खत्म कर भाईचारे के साथ एकमत से पार्टी हित के लिए कार्य करें। और समालखा से एक लाख  से अधिक वोटो से जीत कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मजबूत करें। उन्होंने बताया कि पिछली बार 86000 वोटो से जीत दर्ज की थी। अबकी बार रिकॉर्ड एक लाख से अधिक मतों से जीत मिलेगी। जिसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं का होगा।

ईडी की रेड के बाद भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर

 धर्मसिंह छौक्कर ने कहा कि आज पूरा प्रदेश जानता है कि धर्म सिंह छौक्कर झुकने वालों में से नहीं है वह टूट सकता है लेकिन झुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि जब हाथी चलता है तो कुत्ते भोंकते हैं और मैं उन कुत्तों से कहना चाहूंगा कि बैठा हुआ हाथी का कद भी कुत्तों से बड़ा होता है। वहीं विधायक छौक्कर ने अपने कार्यकर्ताओं परिवार जनों और तमाम समर्थकों को संदेश दिया कि सब मतभेद भुलाकर अब तैयारी में जुट जाओ। रूठो को मनाओ, क्योंकि जो काम कार्यकर्ता कर सकते हैं वह खुद भी नहीं कर सकते। अगर कहीं उनकी जरूरत है तो उन्हें भी बुलाओ वह सब के साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने एक बार फिर बिना नाम लिए सरकार को निशाने पर लेटे हुए कहा की चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच समालखा नाम का एक ब्रेकर है जिसको तोड़ने के लिए यह सब काम हो रहा हैं लेकिन यह ब्रेकर इतना मजबूत है कि यह टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समालखा वाला ब्रेकर ही उनके बीच का रोड है। वह सपने देखते हैं कि यह ब्रेकर टूट जाए तो पूरा रूट उनका हो जाएगा। लेकिन उनके यह सपने पूरे नहीं होने वाले हैं।

यह भी रहे उपस्थित 

इस दौरान संजय बैनीवाल, अनिल छौक्कर, प्रदीप छौक्कर, विकास छौक्कर, सरपंच सुनील डिकाडला, सरपंच नरेश रूहल मछरौली, नरेंद्र डिकाडला, सुभाष झटटीपुर, सरपंच जयपाल महावटी, सरपंच प्रवीण गोयल खेड़ा, प. नारायणदत्त शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।