मेट्रो में लड़के ने छेड़ दिए ऐसे सुर, लड़के की फैन बन गई नेहा कक्कड़
सोशल मीडिया वैसे तो सारी वायरल वीडियोस का अड्डा बन गया है। जहां पर रोज तरह-तरह की विडियोज वायरल होती रहती हैं। जिसे देख लो उनके दीवाने बन जाते हैं। मगर अगर कभी खुद सिंगर किसी के वीडियो के मुरीद हो जाएं तो उसमें जरूर कुछ न कुछ बात होगी। हाल ही में इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

हिंदुस्तान तहलका : सोशल मीडिया वैसे तो सारी वायरल वीडियोस का अड्डा बन गया है। जहां पर रोज तरह-तरह की विडियोज वायरल होती रहती हैं। जिसे देख लो उनके दीवाने बन जाते हैं। मगर अगर कभी खुद सिंगर किसी के वीडियो के मुरीद हो जाएं तो उसमें जरूर कुछ न कुछ बात होगी। हाल ही में इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने मेट्रो में कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता था।
जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है मेट्रो में बहुत से यात्री सफर कर रहे हैं। बैठने के लिए मेट्रो में एक भी सीट खाली नहीं है। एक लड़का अपने दोस्तो संग खड़ा दिखता है। जो बैलेंस बनाने के लिए ऊपर देखता है, तभी उसकी नजर इंडियन आइडल के छोटे पोस्टर पर चली जाती है।। बस इतना देख अगले पल लड़का गाना शुरू कर देता है। जिसे तालियों और चुटकियों के साथ मेट्रो में बैठा हर एक शख्स उसके साथ में गाना गुनगुनाने लगता है। आपको बता दें कि इस वीडियो को बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जो खूब वाहवाही लूट रहा है।