इंडियन ब्रिटिश गारमेंट कंपनी की महिलाकर्मियों को दी गई दुर्गा शक्ति एप की जानकारी

हिंदुस्तान तहलका / विशाखा तिवारी
फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी प्रभारी माया व दुर्गा शक्ति टीम ने इंडियन ब्रिटिश गारमेंट कंपनी में शुक्रवार को महिलाओं को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर कम्पनी की जरनल एचआर मनेजर प्रियंका उपाध्याय के साथ स्टाफ मेंबर मौजूद रहे। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए समयानुसार दुर्गा शक्ति की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दुर्गा शक्ति एनआईटी की टीम ने कम्पनी में काम करने वाली महिलाओ को जागरूक करने के लिए इंडियन ब्रिटिश गारमेंट कंपनी में पहुंची। जहां पर कम्पनी की जरनल एचआर मनेजर प्रियंका उपाध्याय, मनीष कुमार, राकेश बम, सुएता सिंह, गौतम और उनके स्टाफ ने पुलिस टीम का स्वागत किया। वहां पर मौजूद महिला कर्मियों को पुलिस टीम ने बताया कि घर की आम जरुरतों को देखते हुए महिलाएं भी आज कल कम्पनी में काम कर रही है। जो रास्ते में आते जाते महिला विरुद्ध अपराध का सामना करती है। जिसमें कई अपराधिक प्रवृति के लोग महिलाओं पर भद्दे कमेंट करते हुए पिछा करते है। कई बार महिलाओं को अपने झांसे में फंसा कर उनके फोटो और विडियों बना लेते है। फोटो और विडियों के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल करते है। इस से बचाव के लिए दुर्गा शक्ति टीम ने सभी महिला कर्मियों के फोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड कराकर प्रयोग करने का तरिका बताया। उन्होने बताया कि अगर आप के आस पास महिला विरुद्ध अपराध हो रहा है तो आप पुलिस को दुर्गा शक्ति एप से सूचना देकर अपराध को रोकने में सहयोग कर सकते है। साथ ही अगर रात्रि के समय महिला को कोई सवारी नही मिलती तो पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोडा के द्वारा अभी हाल ही में महिला सुरक्षा के संबंध में बहुत ही सराहनीय पहल शुरू की गई है जिसमें रात्रि के समय यदि कोई महिला परिवहन का साधन न होने के कारण रास्ते में अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091 और बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध के लिए वह 1098 पर संपर्क कर सकते हैं। जागरूकता कैंपेन के समापन पर कंपनी प्रबंधन की ओर से दुर्गा शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया गया।तहलका