पौधारोपण कर कुंवर योगेश भाटी ने मनाया अपना जन्मदिवस
नेहरू कालेज के पूर्व छात्र नेता कुँवर योगेश भाटी ने अपना जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया

हिंदुस्तान तहलका
फरीदाबाद। नेहरू कालेज के पूर्व छात्र नेता कुँवर योगेश भाटी ने अपना जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। पूर्व छात्र नेता का अनोखा संकल्प अन्य युवाओं को प्रेरित करता है। योगेश भाटी ने गवर्नमेंट नेहरू कॉलेज सेक्टर 16 की प्रिंसीपल डॉ रुचिका खुल्लर व अन्य कॉलेज लेक्टरर्स वीना और सुदेश यादव के सानिध्य में पौधारोपण कर सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
छांयसा के संपन्न किसान परिवार में जन्मे युवा समाजसेवी योगेश भाटी जिन्हे उनके साथी सरपंच के नाम से बुलाते है। प्रति वर्ष योगेश भाटी 12 सितंबर अपने जन्मदिवस पर अपनी शिक्षा स्थली रहे नेहरू कॉलेज में पौधारोपण करते है। विगत 14 सालों से पौधा रोपते आ रहे योगेश भाटी अपने दोस्तों में सदैव चर्चा का विषय रहते है। युवा योगेश भाटी की पर्यावरण संरक्षण की इस अनोखी पहल से हजारो युवा प्रेरणा लेकर इसी राह पर चल निकले हैं। इस मौके प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा भाजपा फरीदाबाद अनूप चौधरी , पवन गर्ग, नितिन गोयल के अलावा अन्य कई छात्र मौजूद थे।