मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 4 की तलाश जारी

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हनथियाल के एक पत्थर की खदान अचानक से ढह गई। अचानक हुए हादसे के कारण वहां मौजूद मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला।

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 4 की तलाश जारी

हनथियाल (हिंदुस्तान तहलका): मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हनथियाल के एक पत्थर की खदान अचानक से ढह गई। अचानक हुए हादसे के कारण वहां मौजूद मजदूरों को भागने का मौका भी नहीं मिला। खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग पहुंचे और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू की। हादसे के समय 13 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से एक बाहर निकलने में सफल हो गया, जबकि बाकी 12 अन्य मलबे में फंस गए। जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सभी बिहार के रहने वाले हैं। 

पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हैं। हादसे के तुरंत बाद असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान में शामिल हुए थे। बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीम में 2 अधिकारी और 13 कर्मचारी शामिल हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।

बताया जा रहा है कि निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। उत्खनन और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। इस खदान का ठेका ABCI इंफ़्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के पास है और यहां पिछले ढ़ाई साल से खनन का काम जारी था।