जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों को किया नजरबंद

भगवान सिंह वर्मा ने जनपद की समस्याओं को को गिनाया

जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों को किया नजरबंद

हिंदुस्तान तहलका / रिंकू शर्मा

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। जिन लोगों पर भी शक था कि कुछ गडबडी कर सकते हैं उन्हें जिला प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा सहित कई कांग्रेसियों को नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा की थी। इस ज्ञापन में उन्होंने मथुरा सहित प्रदेश स्तर की जन समस्याओं को उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन पर ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराएं इस सूचना के बाद खुफिया एजेंसी सदा पुलिस सक्रिय हो गई और शनिवार सुबह करीब आठ बजे थाना सदर बाजार पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई आपस पर पहुंचकर थाना सदर बाजार पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने के नाम पर 10 सालों में हजारों करोड रुपए नगर निगम द्वारा खर्च किया गया है। उसकी जांच होनी चाहिए। यह पैसा उन्हीं लोगों के द्वारा बंदरबांट किया गया है जो भाजपा के पहरेदार हैं। बंदरों की समस्या जनता के लिए मृत्यु दायक बन गई है। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही आवारा पशु जनता के लिए समस्या बन कर खड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सडकों की मरहम पट्टी की गई है। नए बस स्टैंड भूतेश्वर व कंकाली पर जलभराव की समस्या बरसात के समय बहुत अधिक रहती है। उन्होंने दीवानी में व कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं के लिए चेंम्बरों के निर्माण की मांग भी उठाई है। गैस सिलेंडर की कीमत पांच सौ करने किसानों का कृषि ऋण माफ हो। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने तथा बेरोजगारी को पांच हजार प्रति माह भत्ता दिया जाए तथा 20 लाख तक का इलाज सरकारी तथा प्राइवेट हॉस्पिटल में मुफ्त किया जाने की मांग की। उन्होंने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की तथा तत्काल प्रभाव से  400 यूनिट तक गरीबों को बिजली मुफ्त दी जाने की मांग की। 9 जन समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यातायात पुलिस के द्वारा आम आदमी के चालान में गड़बड़ी की जा रही है इसे तत्काल रोका जाए। करोड़ों की लागत से बना मथुरा का आईएसबीटी बस स्टैंड बना सफेद हाथी इसको तुरंत चालू कराया जाए। नजरबंद किए जाने के दौरान उनके साथ कांग्रेस के पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी कृष्ण वीर सिंह ठाकुर, नरेश पाल सिंह जसावत, पार्षद धनंजय सिंह, डॉ. देव चौधरी, ठाकुर मुकेश सिंह सिसोदिया, सलमान चौधरी, अखलाक चौधरी, राजू अब्बासी, विनोद चतुर्वेदी, जगजीत सिंह चौधरी, विनोद आर्य, राजू आर्य, अजय रेगड, आजाद रेगड आदि मौजूद रहे।