सर्व पानीपत ब्राह्मण परशुराम सभा की बैठक संपन्न

मानना रोड स्थित गौतम बैडमिंटन अकादमी में रविवार को सर्व पानीपत ब्राह्मण परशुराम सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश गौतम डाहर ने शिरकत की।

सर्व पानीपत ब्राह्मण परशुराम सभा की बैठक संपन्न

हिंदुस्तान तहलका /अनीश कौशिक
समालखा। मानना रोड स्थित गौतम बैडमिंटन अकादमी में रविवार को सर्व पानीपत ब्राह्मण परशुराम सभा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश गौतम डाहर ने शिरकत की। इस अवसर पर राधे-राधे प्रॉपर्टी से महिपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को हल्का समालखा से सर्व पानीपत ब्राह्मण परशुराम सभा का गठन किया गया। जिसके तहत नए पदाधिकारी को उनके पद वह गोपी नेता की शपथ दिलवाले गई। उन्होंने बताया कि हल्का समालखा प्रधान प्रिन्सिपल भगवान दास मनाना, उप प्रधान विकाश पट्टीकल्याणा, हल्का युवा प्रधान रामवीर नरायणा, हल्का युवा उप प्रधान लोकेश पट्टीकल्याणा को नियुक्त किया गया। वही ब्लाक समालखा प्रधान मोहन नरायणा, उप प्रधान कृष्ण करहंस, समालखा युवा प्रधान लोकेश राकसेड़ा, उप प्रधान सुनील किवाना को नियुक्त किया गया।साथ ही शहरी प्रधान समालखा से दो प्रधान चुने गए। जिसमे प्रधान पार्षद अजय शर्मा व   कृष्ण पहलवान को चुना गया। समालखा शहरी युवा प्रधान में  प्रधान रणदीप भापरा व उपप्रधान भगता बिहोली सहित कोषाध्यक्ष डा. सतबीर आट्टा, मिडिया प्रभारी कपील नामुण्डा, सचिव  पूर्व सरपंच पाला पसीना को चुना गया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलकर मांग पत्र सौपा जाएगा। इस दौरान मंच संचालन रामनिवास द्वारा किया गया। इस अवसर पर वैष्णो मां संस्था प्रदेश अध्यक्ष महिपाल शर्मा, सत्यनारायण किवाना, डॉक्टर त्रिलोक शर्मा जौरासी, अशोक जौरासी, डॉ सतबीर आट्टा, सोनू महावटी, सुरेंद्र रक्सेड़ा, लोकेश पट्टीकल्याणा, सुरेंद्र पावटी, श्रीनिवास डिकाडला,  अनिल मालपुर, सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।