पडोसी महिलाओं ने लगाया एक दूसरे के पति पर रेप का आरोप , FIR न लिखने पर दी धमकी

महिलाओं ने लगाया एक दूसरे के पति पर रेप का आरोप और साथ ही खुद को आग लगाने की दी धमकी।

पडोसी महिलाओं ने लगाया एक दूसरे के पति पर रेप का आरोप , FIR न लिखने पर दी धमकी

हिंदुस्तान तहलका / सोनाली सैनी 

कानपुर| कानपुर के सचेंडी इलाके में रहने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक शख्स पर 18 फरवरी को रेप का आरोप लगाया था और एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। पुलिस करवाई कर रही थी लेकिन तभी 48 घंटे बाद आरोपी की पत्नी थाने पहुँच गयी और आरोप लगाने वाली महिला के पति पर रेप का आरोप लगाया, और धमकी दी की अगर एफआईआर नहीं लिखी गयी तो खुद को आग लगा दूंगी।

दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर रेप का आरोप लगाया है,बताया जा रहा है की दोनों महिलाऐं पडोसी हैं और एक ही जाती से सम्बन्ध रखती हैं दोनों के पति दूध का कारोबार करते हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और पहले मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।