76वें वार्षिक संत समागम की सेवाओं का उद्घाटन निरंकारी सतगुरु ने किया

समालखा में 76वां वार्षिक निरंकारी संत समागम संत निरंकारी आध्यात्मिक परिसर, समालखा (गनौर) जीटी में आयोजित किया जाएगा

76वें वार्षिक संत समागम की सेवाओं का उद्घाटन निरंकारी सतगुरु ने किया

हिंदुस्तान तहलका /अनीश कौशिक 

समालखा। समालखा में 76वां वार्षिक निरंकारी संत समागम संत निरंकारी आध्यात्मिक परिसर, समालखा (गनौर) जीटी में  आयोजित किया जाएगा। 

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी द्वारा 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की स्वैच्छिक सेवा का शुभारंभ आज संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा की पावन धरा पर किया गया। जैसा कि सर्वविदित ही है कि इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम 28, 29 एवं 30 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने जा रहा है।  इस अवसर पर संत निरंकारी मण्डल कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य, केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्य, सेवादल के अधिकारी, स्वयंसेवक तथा दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रो के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने दिव्य युगल का स्वागत किया।  सेवा के इस सुअवसर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सतगुरु माता ने कहा कि सेवा केवल तन से न होकर जब सच्चे मन से की जाती है तभी वह सार्थक कहलाती है। सतगुरु माता जी ने सेवा की सार्थकता को बताते हुए आह्वान् दिया कि निरंकारी मिशन का प्रत्येक श्रद्धालु भक्त यहां पर प्राप्त होने वाली सिखलाईयों से निरंतर प्रेरणा लें और एक सुंदर समाज के नव निर्माण में सहयोग दें।