पीएम मोदी के जन्मदिन पर नोएडा भाजपा ओबीसी मोर्चा ने निकाली विशाल मोटरसाइकिल रैली

रैली का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने किया

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नोएडा भाजपा ओबीसी मोर्चा ने निकाली विशाल मोटरसाइकिल रैली

हिंदुस्तान तहलका  / मोहित कोछड़ 

नोएडा। प्रधानमंत्री के 73 जन्मदिन पर नोएडा भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा की तरफ से विशाल मोटरसाइकिल रैली  का आयोजन किया गया।  जिसमें  में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।जिसमें ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश यादव  के नेतृत्व में टीम के साथ  सांसद महेश शर्मा विधायक पंकज जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मौजूद होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस विशाल मोटरसाइकिल शहर की प्रमुख बाजारों से गुजरी।  इस रैली को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा था. रैली में ओबीसी मोर्चा टीम जिला महामंत्री भगत भाटी, धीर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, सतेंद्र सिरोही, रामकिशन यादव, पंकज, जयप्रकाश प्रजापति, मंत्री सुधीर अवाना ,संदीप अवाना ,यश नागर,  परमिंद्र बैरागी, आकाश मुखिया, पूरी ओबीसी मोर्चा टीम बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।