पहाड़ी लोक गायक कुलदीप शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लगाए चारचंद

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट नाटी किंग लोक गायक कुलदीप शर्मा के नाम रही। कुलदीप शर्मा जैसे ही मंच पर पहुंचा तो उन्होंने गुरू वंदना के साथ आगाज किया।

पहाड़ी लोक गायक कुलदीप शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लगाए चारचंद

कुल्लू / हिंदुस्तान तहलका (अखिल कौशल) : अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाइट नाटी किंग लोक गायक कुलदीप शर्मा के नाम रही। कुलदीप शर्मा जैसे ही मंच पर पहुंचा तो उन्होंने गुरू वंदना के साथ आगाज किया। इसके बाद एक  के बाद एक पहाड़ी हिट गाने गाए।

इसमें दरोगा जी इन्हा छोरूआं जो लेया समझाई...रूमतिए, शिल्पा शिमला बालिए, बडियां जो तुडका लाए ठेकेदारणिए, कुल्लू मनाली लगा मेला गाने गाए जिस पर दर्शक अपनी दीर्घा में झूमते हुए नजर आए। इससे पहले रमेश ठाकुर ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विराजमान रहे। अंतिम संध्या की आगाज शहनाई वादन से हुआ। इसमें कुल्लवी चोला, पटटू पहनकर नाटी पेश की।

इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मलेशिया के कलाकारों ने भी अपनी संस्कृति की झलक पेश की। इसके अलावा लोसर सांस्कृतिक दल काजा ने भी अपनी संस्कृति को दर्शाया।