सोनिया गांधी के खुले फीते को ही बीच सड़क पर बांधा राहुल ने

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपने बेटे राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक पदयात्रा भी करते हुए दिखी। इसी के दौरान सोनिया गांधी के जूतों के फीते खुल गए।

सोनिया गांधी के खुले फीते को ही बीच सड़क पर बांधा राहुल ने

 कर्नाटक (हिंदुस्तान तहलका ) :कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपने बेटे राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक पदयात्रा भी करते हुए दिखी। इसी के दौरान सोनिया गांधी के जूतों के फीते खुल गए। 

राहुल गांधी की नज़र पड़ते ही। बिना किसी के कहे नीचे बैठ कर फीते बांधने लगे। आज राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी ,सोनिया गांधी काफी लंबे वक्त बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में मद्दे नज़र रखते हुए उन्होंने पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं किया था। भारत जोड़ो यात्रा के आरम्भ के वक्त सोनिया गांधी विदेश में अपना इलाज करवा रही थी। उसी दौरान उनकी मां का भी निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि सोनिया हाल ही में भारत लौटी हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस की पदयात्रा में ऐसे वक्त पर शामिल हुईं हैं जब पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर काफी घमासान मचा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है। सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं।

 .