बिहार विधानसभा में मचा बवाल, भाजपा विधायक को मार्शल ने सदन से उठाकर किया बाहर
बिहार विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री ने नालंदा-सहरसा में हुई हिंसा का ठीकरा भारतीय जनता पार्टी पर फोड़ा तो विधानसभा के अंदर इसी मुद्दे पर सरकार विपक्ष के सवालों से तंग आ गई।

नितिन गुप्ता, मुख्य संपादक
हिंदुस्तान तहलका / पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। बिहार विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री ने नालंदा-सहरसा में हुई हिंसा का ठीकरा भारतीय जनता पार्टी पर फोड़ा तो विधानसभा के अंदर इसी मुद्दे पर सरकार विपक्ष के सवालों से तंग आ गई। बीजेपी विधायक वेल में उतर गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद जबाव देने संसदीय कार्यमंत्री व वित्त मंत्री विजय चौधरी जबाव देने उठे। इसी बीच भाजपा नेता हंगामा करने लगे। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब दिया जा रहा है लेकिन विपक्ष को सुनने में कोई रुचि नहीं है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से मुस्तैद है। हालांकि, वित्त मंत्री के बोलने के क्रम में भाजपा नेताओं का हंगामा जारी रहा।
बिहारी चौधरी ने कहा कि मंत्री बोल रहे हैं, आप सुनिए
वहीं, संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब दिया जा रहा है लेकिन विपक्ष को सुनने में कोई रुचि नहीं है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से मुस्तैद है। हालांकि, वित्त मंत्री के बोलने के क्रम में भाजपा नेताओं का हंगामा जारी रहा। विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि यही पढ़ाई हुई है। जनता ने आपको ढोल बजाने भेजा है। ढोल बजाना है तो अपने क्षेत्र में जाकर बजाइए। विधानसभा अध्यक्ष बोले-आप नहीं बैठिएगा। नहीं बैठिएगा तो निकाल बाहर करो। इसके बाद स्पीकर को कुछ उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने ज्यादा हंगामा कर रहे भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट करा दिया। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता अपने आचरण का प्रदर्शन कर रहे हैं और उसके बाद सदन में बवाल होने पर विधानसभा की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दी गई।
बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने लगाया आरोप
बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि वे सदन में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहे थे। हमने सदन के नेता नीतीश कुमार से जवाब मांगा कि उनके गृह जिले नालंदा और सासाराम में हिंसा क्यों हुई। वहां हिंदुओं पर अत्याचार क्यों हो रहे हैं। मगर सरकार ने जवाब देने के बजाय उन्हें उठाकर बाहर कर दिया। जीवेश कुमार ने मार्शल पर बदसलूकी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ इस तरह की बदतमीजी की गई। मार्शल ने उनसे मारपीट भी की। स्पीकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने अपने संसदीय जीवन में पहली बार देखा है। विधानसभा अध्यक्ष पक्षपात कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।