सनातन प्रतिभा फाउंडेशन ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट देकर इंस्पेक्टर सिविल का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बेहतर तरीके से निगरानी की जा सके और कानून और शांति व्यवस्था बनी रहे

सनातन प्रतिभा फाउंडेशन ने श्रीमद्भगवद्गीता भेंट देकर इंस्पेक्टर सिविल का किया सम्मान

तहलका जज्बा / दिग्विशाल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बेहतर तरीके से निगरानी की जा सके और कानून और शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए महुआखेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह को सिविल लाइंस प्रभारी बनाया गया।  कार्यभार संभालने पर इंस्पेक्टर विजय सिंह का समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन की टीम ने पटका पहनाकर स्वागत किया एवं भेंट स्वरूप श्रीमद्भगवद्गीता देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने बताया कि इंस्पेक्टर विजय सिंह अत्यंत बुद्धिमानकर्मठअनुशासित एवं विवेकशील व्यक्तित्व के धनी हैं। सचिव लोकेश कुमार सिंघल ने कहा कि हमारी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन पुलिस प्रशासन एवं जनता के मध्य एक उचित सामंजस्य एवं समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।  जिससे कोई भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बच ना सके। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सेनासचिव लोकेश कुमार सिंघलउपाध्यक्ष अरुण तिवारीकुलदीप चौहानअंकित वार्ष्णेयअमित राठी उपस्थित रहे।