स्कूल के बच्चों ने लगाया जागरूकता कैंप, बताया- दिवाली पर लाइटों से ज़्यादा करें मिट्टी के दीपक का उपयोग

असम के जोरहाट शहर में दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीपावली के उपलक्ष में लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की। जोरहाट शहर में गराली स्थित क्रिस्टल प्लाजा के बाहर स्कूल के बच्चों ने एक छोटा सा कैंप लगा कर लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की।

स्कूल के बच्चों ने लगाया जागरूकता कैंप, बताया- दिवाली पर लाइटों से ज़्यादा करें मिट्टी के दीपक का उपयोग

जोरहाट हिंदुस्तान तहलका/ जितेन्द्र सोमानी: असम के जोरहाट शहर में दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों ने दीपावली के उपलक्ष में लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की। जोरहाट शहर में गराली स्थित क्रिस्टल प्लाजा के बाहर स्कूल के बच्चों ने एक छोटा सा कैंप लगा कर लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की। बताया जाता है कि हर वर्ष दीपावली पर मिट्टी के दीपक की जगह लोग अपने घरो में लाइटों का उपयोग करने लगे है। वहीं आज बच्चों द्वारा एक कैंप के जरिए जागरूकता अभियान लगाया गया है।

इस कैंप का उद्देश्य लोगों को अपने घरों में मिट्टी के दीपक का उपयोग करना चाहिए। यहां तक कि बच्चे मिट्टी के दीपक में अलग अलग रंग भर कर दीपक को बेच भी रहे है। दीपक बेच कर जो पैसे बच्चो को मिल रहे है वो पैसे बच्चे जोरहाट के अनाथ आश्रम में देंगे।