असम के मुख्यमंत्री की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब Z+ केटेगरी की मिलेगी सिक्योरिटी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की केंद्र सरकार ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। हिमंत बिस्वा सरमा को Z+ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी। अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पूरे भारत में जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी।

असम (हिंदुस्तान तहलका) : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की केंद्र सरकार ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। हिमंत बिस्वा सरमा को Z+ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी। अब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पूरे भारत में जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। दरअसल, गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा समीक्षा की।
जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से खतरे की जानकारी के बाद सरकार ने सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला किया था। जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा के तहत अब असम के सीएम की सुरक्षा में हर वक्त सीआरपीएफ के 50 कमांडो तैनात रहेंगे। इससे पहले सरमा जेड श्रेणी की सुरक्षा केवल असम में ही मिलती थी। मगर Z+ सुरक्षा पूरे भारत में दी जाएगी।