ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने 8 करोड़ रुपए के नकली नोटों के साथ दो पकड़े

भारत में नकली नोटों पर अभी भी लगाम नहीं लगी है। अभी भी बड़ी संख्या में नकली नोट चलन में है और इस स्कैम को रोकने के लिए सरकार द्वारा काफी प्रयास भी किए गए हैं। पिछले कुछ सालों में करोड़ों रुपए के नोट जब्त भी किए गए हैं।

ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने 8 करोड़ रुपए के नकली नोटों के साथ दो पकड़े

ठाणे, हिंदुस्तान तहलका (भारती दुबे): भारत में नकली नोटों पर अभी भी लगाम नहीं लगी है। अभी भी बड़ी संख्या में नकली नोट चलन में है और इस स्कैम को रोकने के लिए सरकार द्वारा काफी प्रयास भी किए गए हैं। पिछले कुछ सालों में करोड़ों रुपए के नोट जब्त भी किए गए हैं। महाराष्‍ट्र में ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी पालघर के रहने वाले हैं। 

आठ करोड़ के जो नकली नोट ठाणे पुलिस द्वारा बरामद किए गए है, आरोपी उसे बाजार में उतारने की तैयारी में थे। लेकिन ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने उनके मंसूबे को कामयाब होने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया। ख़बरों के अनुसार ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने 52 वर्षीय राम शर्मा और 55 वर्षीय राजेंद्र राउत को पकड़ा है। पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश व आगे जांच जारी है।

हालांकि, नकली नोट मिलने की यह कोई नई घटना सामने नहीं आई है, समय-समय पर ऐसे किस्‍से सामने आते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले प्रयागराज से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां फूफा और भतीजे को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 1,95,500 रुपये के पांच-पांच सौ के नोट बरामद किए गए थे।