साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज , जानिए कब से कब तक रहेगा सूतक काल

आज साल 2022 का दूसरा और आखरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार के दिन लगने जा रहा है। यह साल का आखरी चंद्रग्रहण होगा। 15 दिन पहले यानी बीते 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण हुआ था जो इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण था। आज पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज , जानिए कब से कब तक रहेगा  सूतक काल

हिंदुस्तान तहलका /दीपिका राजपूत : आज साल 2022 का दूसरा और आखरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार के दिन लगने जा रहा है। यह साल का आखरी चंद्रग्रहण होगा। 15 दिन पहले यानी बीते 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण हुआ था जो इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण था। आज पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। आज यह चंद्रग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण के दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण से पहले के समय को सूतक काल कहा जाता है। चंद्र ग्रहण से पूर्व सूतक काल सुबह 8:28 से शुरू हो गया है। सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के द्वार बंद कर दिए गए हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाता है जबकि सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है। चंद्र ग्रहण के समय विधि विधान, पूजा-पाठ आदि के कार्य पूरी तरह वर्जित रहेंगे। 

क्या होता है सूतक? 

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, अन्य खगोलीय पिंडों की गति के कारण पृथ्वी प्रभावित होती है और यह परिवर्तन हमारे ग्रह पर जीवन को एक से अधिक तरीकों से प्रभावित करता है। भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है। ग्रहण के समय सूतक को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहण से पहले लोग कुछ नियमों का पालन करते हैं, उपवास रखते है और ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद अपना उपवास समाप्त करते हैं। उपवास तोड़ने से पहले स्नान करना जरुरी माना जाता है। अपने देवता की पूजा कर लोग सूर्य या चंद्रमा भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और फिर जल और भोजन का सेवन करते हैं।