बाथरूम में नहा रही नई नवेली दुल्हन को सगी चाची ने जलाया जिन्दा
नई नवेली दुल्हन को जमीनी विवाद के लिए जिन्दा जला दिया गया

हिंदुस्तान तहलका / सोनाली सैनी
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के दमोह में एक नई नवेली दुल्हन को जमीनी विवाद के लिए जिन्दा जला दिया गया। पीड़ित मृतिका की माँ ने आरोप लगते हुए कहा की उनकी बेटी को सगी चाची ने अपने बेटे के साथ मिलकर जिन्दा जला दिया। मृतक की माँ कहना है की जब बाथरूम से उनकी बेटी की चीखने की आवाज़ आयी तब वहाँ पहुँच कर देखा तो मृतक की चची और उसका बीटा वहां से भाग रहे थे। माँ का कहना है की जब यह घटना हुई उस समय उनका दामाद घर पर नहीं था और इसी मौके का फायदा उठाकर चची और उसके बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक की माँ और बाकि परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है और पुरे गाओं में इस घटना को लेके सनसनी फैली है।
पुलिस का कहना है की यह घटना सुनते ही वह मौके पर पहुंच गए थे और अब इस मामले की आगे की जानकारी भी शुरू कर दी गयी है। पुलिस का कहना है की यह घटना सिर्फ जमीनी विवाद को लेके है इसी कारन उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस इस मामले की पूरी जानकारी करने की कोशिश कर रही है और परिवार वालों भी भरोसा दिलवाया है की वह आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी।