पीरियड लीव को लेकर मची है बॉलीवुड की दुनिया में हलचल

ग्लैमर क्वींस को भी चाहिए पीरियड्स में राहत

पीरियड लीव को लेकर मची है बॉलीवुड की दुनिया में हलचल

हिंदुस्तान तहलका / हिमानी रानी 

मुंबई। माहवारी यानी पीरियड्स एक कुदरती प्रक्रिया है। पीरियड में दर्द होना एक मामूली बात है। भारत में इसे लेकर खुलकर बात भी नहीं होती, ऐसे में बॉलीवुड की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से पीरियड लीव को लेकर चर्चा चल रही है। पीरियड्स लीव मतलब महिलाओ को काम से छुट्टी देना। पिछले कुछ दिनों स्पेन ने पीरियड लीव का कानून जारी किया है। ये ऐसा पहला देश है जिसने पीरियड लीव को मंजूरी दी है।  इस छुट्टी को लेकर समाज दो भागो में बटा हुआ है। जिसमे कुछ लोगो का कहना है कि माहवारी के समय काम करना महिलाओ के लिए बेहद मुश्किल है इसमें छुट्टी देने से महिलाओं को राहत मिलेगी। वही दूसरी तरफ कुछ लोगो का कहना है कि छुट्टी देने से उनके करियर पर असर पड़ सकता है।  इस मुद्दे पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने भी अपनी राय दी है।

' हम समान तो है लेकिन एक जैसी नहीं ' आलिया भट्ट - एक इंटरव्यू में  कुछ समय पहले उन्होंने पीरियड्स के दौरान काम करने की तकलीफो के बारे में बात की थी।  जिसमे उन्होंने कहा कि 'क्या हम ये कह रहे है की हम पीरियड के दिनों में महिलाओ को छुट्टी या घर से काम करने की इज्जात नहीं दे सकते। मेरी राय ये है कि हम पीरियड्स के समय अपने इस दर्द से लड़ रहे होते है। ताकि हम भी कह सके की हम भी उतने अच्छे है जितने पुरुष है। हम लोग समान तो है लेकिन एक जैसे नहीं। 

' पीरियड्स लीव महिलाओ को उत्साहित करेगा ' पाउली दाम - अक्सर सामाजिक मुद्दों पर बात करने वालो पाउली दाम ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि पीरियड लीव देना वर्किंग विमन को उत्साहित करेगा क्योंकि इसमें पीरियड्स के बारे बात चित करने में सामान्य होने में मदद मिलेगी। उनका कहना है कि जो लोग पहले महिला पुरुष के बिच पक्ष पात रखते थे पीरियड लीव उनके भेदभाव को और गहरा करेगी। मेट्रिनिटी लीव तक को हमरे समाज ने मंजूरी दे दी है। लेकिन प्रेगनेंसी अपनी मर्ज़ी से आ सकती है मेंस्टुरेशन नहीं।  

' जब आपके शरीर से खून लगातार बेह रहा हो उसमे घर पे रहना राहत देता है ' नुसरत जहां - ऐक्ट्रेस एंड संसद नुसरत जहां का मानना है कि पीरियड्स लीव देना सही दिशा उठाया जाने वाला कदम है।  उन्होंने बोला की ज्यादतर महिलाएं इस बारे में खुल कर  बात नहीं कर पाती कि उनके लिए दर्द कितना भयानक है।  पीरियड्स में घर पर रुक्के आराम करना राहत दे सकता है।