भारत जोड़ो यात्रा का आज रेस्ट डे, कांग्रेस ने पूरा किया 150 किमी का सफर
कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 8वां दिन है। यात्रा केरल के कोल्लम पहुंच चुकी है। 150 किलो मीटर की यात्रा पुरी कर आज रेस्ट के लिए समय दिया गया है। जहां एक ओर इस यात्रा में भारत यात्रियों के लिए सभी तरह के इंतेज़ाम है, वही दूसरी और कुछ कड़े नियम से भी ये लोग बंधे हुए है।

कोल्लम (हिंदुस्तान तहलका) : कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 8वां दिन है। यात्रा केरल के कोल्लम पहुंच चुकी है। 150 किलो मीटर की यात्रा पुरी कर आज रेस्ट के लिए समय दिया गया है। जहां एक ओर इस यात्रा में भारत यात्रियों के लिए सभी तरह के इंतेज़ाम है,वही दूसरी और कुछ कड़े नियम से भी ये लोग बंधे हुए है। इस यात्रा में दो हजार से ज्यादा लोगो जुड़े हुए है। इनमे 119 तो भारत यात्री है, 200 से ज्यादा अतिथि यात्री, 400 से ज्यादा प्रदेश यात्री और एक हजार से ज्यादा वॉलंटियर हैं।
इन भारत यात्रियों का टाइम सुबह 4 बजे से शुरू होता है। झंडा वंदन सुबह 6 बजे शुरू हो जाता है जिसमे सभी यात्रियों को शामिल होना जरुरी है।जिसके बाद एक बार फिर से सुबह 7 बजे यात्रा शुरू हो जाती है। अगर खाने की बात करे तो फूड मैनेजमेंट में 100 से ज्यादा लोग जुड़े हैं। एक दिन में तकरीबन 2000 लोगो का खाना बनाया जाता है। यही नहीं, इस बात का पूरा ध्यान भी रखा जाता है कि खाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जरूर शामिल हो।
लोगों के स्वाद को ध्यान में रख कर के नार्थ और साउथ दोनों तरह का भोजन पकाया जाता है। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से उम्मीद काफी है। पार्टी 2024 में आने वाले चुनाव में अपना दमखम दिखाने में रात दिन एक कर रही है। आम लोगो को इस यात्रा से जोड़ने का प्रयास भी लगातार किया जा रहा है। ताकि भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाया जा सके।