महिलाओं को गुनगुनाते हुए करने चाहिए सभी कार्य : रेनू भाटिया

इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया बतौर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई।

महिलाओं को गुनगुनाते हुए करने चाहिए सभी कार्य : रेनू भाटिया

हिंदुस्यान तहलका  / वीना  शर्मा

फरीदाबाद। डांस फॉर विमेंस सीजन 2 का आयोजन प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो, महाराष्ट्र मित्र मंडल एवं फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से बल्लभगढ़ स्थित डीपीएस स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को एक मंच प्रदान करना है। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया बतौर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई। 

दीप प्रज्वलन हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया , फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गठवाल , महासचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश नरूला, महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल, डॉ. अंजू मुंजाल,  प्रीती सुनारे एवं कार्यक्रम के आयोजक अक्षय पांचाल द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने अपने सम्बोधन की शुरुआत जय हिन्द जय भारत के जयघोष के साथ की उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की सभी महिलाओ को अपने व्यस्त जीवन में कुछ समय अपनी कला को भी देना चाहिए जिससे वह केवल एक गृहणी ही न रहे बल्कि एक कलाकार के रूप में भी जानी जाए।

यह मंच महिलाओं को उनकी कला का प्रदर्शन करने का मौका दे रहा है जो बहुत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा घर के काम करने के साथ साथ गाने गुनगुगाने चाहिए। जिससे रोजमर्रा के कार्य करते हुए वह अपनी कला को भी उभार सकें। जिससे उनकी रुचि भी कार्य एवं कला में बढेगी। उन्होंने कहा की डांस वीमेन के आयोजन के साथ ही डांस फॉर पेरन्ट्स का आयोजन भी होना चाहिए। जिससे उनके बच्चे भी अपने माता पिता की कला एक मंच पर देख सकें।

इस मौके पर हिंदुस्तान तहलका न्यूज़ चैनल के एमडी नितिन गुप्ता को गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया गया। नितिन गुप्ता ने  महिलाओं के सम्मान में किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का आधार है। पुरुषों की भांति महिलाएं भी आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। इस प्रकार के मंच उन्हें अपनी योग्यता और पहचान दिलवाने मैं अहम भूमिका अदा करते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाए दी

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना द्वारा की गई। यह प्रस्तुति प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो के बच्चो द्वारा दी गई। उसके बाद सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति महिलाओ के थीम बेस पर दी जिसमे गाने कुछ इस प्रकार है।“आई गिरी नंदिनी स्त्रोत” “मरदानी थीम सोंग” “तुझे सब हे पता मेरी माँ” “लाडो” “माँ तुझे सलाम” एवं भंगड़ा की प्रस्तुति विभिन्न पंजाबी गीतों पर दी गई। इन सभी प्रस्तुतियों से सभी श्रोता एवं फाइनल के जज डॉ, अंजू मुंजाल एवं प्रीती सुनारे का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एक मराठी लोक नृत्य लावणी की प्रस्तुति सुरेखा भारद्वाज द्वारा “शिटी वाझ्ली गाड़ी सुटली” गीत पर दी गई जिस पर श्रोताओ ने खूब तालियाँ बजाई एवं वह खुद को नाचने से रोक न सके.

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीपीएस. बल्लभगढ़ स्कूल की प्रधान अध्यापक डॉ. आरती एवं होली फेथ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हर्षित राघव उपस्थित रहे। डीपीएस बल्लभगढ़ स्कूल की प्रधान अध्यापक डॉ. आरती ने आयोजको की सहाराना करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओ को एक अलग मंच प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें खूब प्रेरणा मिलती है .

इसलिए उन्हें इसे कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन अवश्य करना चाहिए। डीपीएस बल्लभगढ़ में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ है जिसमे इतनी महिलाओ ने भाग लिया उन्हें यह देख कर बेहद खुशी हुई। सभी प्रस्तुतियों के बाद कार्यक्रम में जज रही डॉ. अंजू मुंजाल एवं प्रीती सुनारे ने अपना निर्णय सुनाते हुए कहा कि

विजेताओं को ट्रॉफी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित

कार्यक्रम में महिलाओं की श्रेणी में प्रथम रूपा दास रही। वही द्वितीय स्थान पर नेहा भाटिया एवं तीसरे स्थान पर ममता पांचाल रही। वही बच्चो की श्रेणी में प्रथम रीतिका रही। वही दूसरे स्थान परी रही एवं तृतीय स्थान पर अदिति रही। वही होली फैथ पब्लिक स्कूल के बच्चों की श्रेणी में प्रथम वेद रहे। वही दूसरे स्थान प्रिन्स रहे एवं तृतीय स्थान पर दिव्यांशु रहे।

सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अक्षय पांचाल ने बताया की यह उनका डांस फॉर विमेंस का दूसरा आयोजन है और वह ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आने वाले समय में और बड़े लेवल पर करेंगे।  जिससे सभी महिलाओ को अपनी कला का प्रदर्शन करने का एक मंच मिल सके।

कार्यक्रम में अक्षय पांचाल, लक्की, हेमंत, रोहित, प्रियंका, दीक्षा प्रैक्टिस वाईब डांस स्टूडियो से उपस्थित रहे, संदीप गठवाल, शुभाष शर्मा, जोगिन्द्र ओमप्रकाश पांचाल, दुष्यंत त्यागी फोटोग्राफर एसोसिएशन से उपस्थित रहे।

राजेन्द्र पांचाल, रविन्द्र राठौर डी.एम थोटे, चिंतामणि, लक्ष्मण पांचाल, रविन्द्र पांचाल, तेजस, शेखर, विनय पांचाल महाराष्ट्र मित्र मंडल से उपस्थित रहे।