महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ बड़ा हादसा, होटल के किचन की गिरी दीवार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक होटल में बड़ा हादसा हुआ। होटल में करीब 5 कर्मचारी काम कर रहे थे तभी अचानक से होटल के किचन की दीवार गिर गई।

महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ बड़ा हादसा, होटल के किचन की गिरी दीवार

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): महाराष्ट्र के नागपुर में एक होटल में बड़ा हादसा हुआ। होटल में करीब 5 कर्मचारी काम कर रहे थे तभी अचानक से होटल के किचन की दीवार गिर गई। हादसा इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया। किचन की दीवार उसके ऊपर जा गिरी। हादसे की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी  फुटेज में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मिडिया पर बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

बता दें यह मामला नागपुर शहर के इंदौरा इलाके का है। हालांकि ये वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हे कि एक होटल के किचन में कुछ लोग कस्टमरों के लिए खाना बना रहे है। तभी अचानक से दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर कर्मचारियों के ऊपर जा गिरता है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। केवल होटल का एक कर्मचारी घायल हुआ है। दीवार गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।