सम्भल में दहेज की बलि चढ़ी एक विवाहिता, ससुरालियों ने गला रेतकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के सम्भल में महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का निकाह एक साल पहले हुआ था और उसने दस दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।

सम्भल में दहेज की बलि चढ़ी एक विवाहिता, ससुरालियों ने गला रेतकर की हत्या

सम्भल (हिंदुस्तान तहलका): उत्तर प्रदेश के सम्भल में महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का निकाह एक साल पहले हुआ था और उसने दस दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। हत्या के बाद शव को कमरे में छोड़कर पति और अन्य परिवार के लोग घर से भाग गए। हत्या की वारदात को देर रात अंजाम दिया गया। 

सुबह महिला के पति के चचेरे भाइयों को जब घर में कोई आहट होती न दिखी तो वह पहुंचे। कमरे में शव देखकर हैरान रह गए। मामला हयातनगर थाना के गांव लहरा कमंगर का है। सलमान का निकाह एक साल पहले हयातनगर के मुहल्ला खिचड़ी की रहने वाली जरीफ की बेटी शाहबा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था।

मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। गुरुवार की देर रात ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला का गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। विवाहिता की हत्या से गांव में दहशत का माहोल है।