भ्रष्टाचार को लेकर सड़कों पर उतरी AAP पार्टी, खुद ही फैली पानी की थालियों को उठाया
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के निगम मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के निगम मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र से ट्रक में भर भरकर महिलाओं को लेकर पहुंचे। बीके चौक से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान सरकारी आदेशों की जाम की धज्जियां उड़ाई गई।
मीडिया को कवरेज करता देख पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुद ही निगम के पार्क में फैली पानी की थालियों को उठाया। जब इसके बारे में हमने वहां मौजूद लोगों से पूछा तो उन्होंने कहा की 200 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। हम जानना चाहते है 200 करोड़ रुपए कहा गए। पुरे फरीदाबाद को नरक बना कर रख दिए है चाहे वो चिकित्सा विभाग हो या शिक्षा विभाग। देश का नागरिक रात को सो नहीं पाता है और सड़क पर चल नहीं पाता है। इंसान ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यदि भारत सरकारअभी भी नहीं जागी तो हम हज़ारो लोग प्रदर्शन करते रहेंगे।